मां महामाया शक्कर कारखाना केरता के प्रभारी अभियंता एसीबी के शिकंजे में, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

◆ संविदा कर्मचारी से नौकरी बचाने और नियमितीकरण के नाम पर मांगी थी रकम Ambikapur News : भ्रष्टाचार पर लगाम कसने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को सूरजपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मां महामाया शक्कर कारखाना, केरता के प्रभारी मुख्य अभियंता सी.आर. नायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने सुनियोजित तरीके से की। नौकरी से नहीं हटाने और नियमितीकरण के नाम पर मांगी रिश्वत सूत्रों के अनुसार, कारखाने में कार्यरत संविदा ऑपरेटर प्रदीप कुमार से अभियंता चंदू राम नायक ने धमकाते हुए कहा था कि यदि वह एक लाख रुपये नहीं देगा तो उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा और नियमितीकरण की प्रक्रिया में भी उसका नाम नहीं जोड़ा जाएगा। परेशान होकर प्रदीप कुमार ने ACB अंबिकापुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जाल बिछाकर की गई कार्रवाई शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। निर्धारित स्थान पर जैसे ही नायक ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की राशि ग्रहण की, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घर में तलाशी, दस्तावेज और मोबाइल जब्त गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने नायक के सरकारी आवास पर भी छापा मारा, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में अभियंता नायक ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कारखाने में मचा हड़कंप इस कार्रवाई के बाद महामाया शक्कर कारखाने के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कारखाने में लंबे समय से अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। एसीबी की कार्रवाई के बाद विभाग में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

◆ संविदा कर्मचारी से नौकरी बचाने और नियमितीकरण के नाम पर मांगी थी रकम

Ambikapur News : भ्रष्टाचार पर लगाम कसने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को सूरजपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मां महामाया शक्कर कारखाना, केरता के प्रभारी मुख्य अभियंता सी.आर. नायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने सुनियोजित तरीके से की।

ads
TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर
आरोपी चंदू राम नायक

नौकरी से नहीं हटाने और नियमितीकरण के नाम पर मांगी रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, कारखाने में कार्यरत संविदा ऑपरेटर प्रदीप कुमार से अभियंता चंदू राम नायक ने धमकाते हुए कहा था कि यदि वह एक लाख रुपये नहीं देगा तो उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा और नियमितीकरण की प्रक्रिया में भी उसका नाम नहीं जोड़ा जाएगा। परेशान होकर प्रदीप कुमार ने ACB अंबिकापुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

Adst

जाल बिछाकर की गई कार्रवाई

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। निर्धारित स्थान पर जैसे ही नायक ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की राशि ग्रहण की, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

घर में तलाशी, दस्तावेज और मोबाइल जब्त

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने नायक के सरकारी आवास पर भी छापा मारा, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में अभियंता नायक ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कारखाने में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद महामाया शक्कर कारखाने के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कारखाने में लंबे समय से अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। एसीबी की कार्रवाई के बाद विभाग में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst