खेल

SA vs ENG: केशव महाराज की फिरकी में फंसी इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मारी बाज़ी

SA vs ENG :  लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। दुनिया की सबसे ताक़तवर बल्लेबाजी लाइनअप में से एक मानी जाने वाली इंग्लिश टीम मात्र 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इस शर्मनाक हार के पीछे सबसे बड़ा हाथ रहा साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का, खासकर केशव महाराज का जिन्होंने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू चलाया।

इंग्लैंड की पारी रही फीकी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने शुरू से ही इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट 13 रन पर ही गंवा दिया जब बेन डकेट सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जो रूट (14) और हैरी ब्रुक (12) ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन साउथ अफ्रीका की कसी हुई गेंदबाजी के आगे वे ज्यादा देर टिक नहीं पाए।

इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ ने सबसे ज़्यादा 54 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके, जो इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी प्रदर्शन को साफ तौर पर दर्शाता है। पूरी टीम सिर्फ 24.4 ओवर में ढेर हो गई।

महाराज की महारत

दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज केशव महाराज ने फिर एक बार साबित कर दिया कि क्यों उन्हें इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। उन्होंने 5.3 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट झटके और इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। उनका साथ दिया वियान मुल्डर ने, जिन्होंने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इनके अलावा लुंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर ने भी 1-1 विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड के लिए चिंता की बात

इस हार के साथ इंग्लैंड की वनडे में गिरती फॉर्म पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। घरेलू मैदान पर इस तरह की हार, वह भी इतने कम स्कोर पर ऑलआउट होकर, निश्चित रूप से टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है। वहीं साउथ अफ्रीका ने यह जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी के दम पर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की है। वहीं इंग्लैंड को अब बाकी बचे दो मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी में बड़े बदलाव लाने होंगे। वरना यह घरेलू सीरीज हाथ से निकलती देर नहीं लगेगी।

Read More : Uttarakhand Village Death: डंडे पर लटकी लाश और टूटा सिस्टम, उत्तराखंड के खटगिरी गांव की हकीकत

Thetarget365

Recent Posts

LPG Crisis Rumors: LPG संकट की अफवाहों पर पीएम मोदी का प्रहार, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…

5 hours ago

IPL 2026: बेंगलुरु में आईपीएल के पहले मैच पर संकट, चिन्नास्वामी में सुरक्षा जांच के बाद ही होगा वेन्यू पर फैसला!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…

6 hours ago

Balrampur Opium: बलरामपुर अफीम सिंडिकेट का भंडाफोड़, खजूरी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, मास्टरमाइंड की तलाश तेज!

Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…

6 hours ago

LPG Crisis India: एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 4.8 करोड़ लीटर केरोसिन को मंजूरी

LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…

6 hours ago

Viral Video: न पालकी न कार, सुपरबाइक पर सवार होकर पहुंची दुल्हन; वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर खलबली

Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…

7 hours ago

WhatsApp Parental Control: व्हाट्सएप पर अब नहीं चलेगा बच्चों का ‘सीक्रेट’ चैटिंग! माता-पिता के पास होगी कमान

WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…

7 hours ago

This website uses cookies.