Epstein Files 2026
Epstein Files 2026: अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार को जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के लाखों पन्ने, तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए जाने के बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस खुलासे ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक नई और गंभीर मुश्किल में डाल दिया है। फाइलों में किए गए दावों के अनुसार, ट्रंप और उनके दामाद जैरेड कुशनर के इजरायल व मोसाद के साथ ऐसे संबंध हैं, जो “ब्लैकमेल” की श्रेणी में आ सकते हैं। आलोचकों का कहना है कि इन खुलासों से यह संकेत मिलता है कि ट्रंप की सत्ता की चाबी इजरायल के पास है।
इस महाविस्फोटक खुलासे में करीब 30 लाख से अधिक दस्तावेज, 1,80,000 तस्वीरें और 2,000 से ज्यादा वीडियो शामिल हैं। उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांच ने स्पष्ट किया कि न्याय विभाग ने इन फाइलों की समीक्षा में व्हाइट हाउस को हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जारी किए गए कुछ दस्तावेजों में ट्रंप के खिलाफ “गलत और सनसनीखेज दावे” हो सकते हैं, जो 2020 के चुनाव से पहले एफबीआई को दिए गए थे। सुरक्षा और निजता के कारणों से घिस्लेन मैक्सवेल को छोड़कर अन्य महिलाओं की तस्वीरों को ‘रेडैक्ट’ (संपादित) किया गया है।
रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला दावा ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर को लेकर है। एफबीआई की रिपोर्ट में एक गोपनीय सूत्र के हवाले से कहा गया है कि कुशनर का ट्रंप के कारोबार और राष्ट्रपति पद पर “अनुचित प्रभाव” था। रिपोर्ट के अनुसार, कुशनर ने रूसी धन का संदिग्ध लेनदेन किया और उनके तार कट्टर यहूदी नेटवर्क ‘चबाड’ से जुड़े हैं। सबसे गंभीर आरोप यह है कि ट्रंप को इजरायल द्वारा प्रभावित या ब्लैकमेल किया जा रहा है और इसके पीछे एपस्टीन के माध्यम से मोसाद का हाथ होने का संकेत दिया गया है।
इस खुलासे की जद में केवल ट्रंप ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अन्य दिग्गज भी हैं। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पर विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए गए हैं, जिसे गेट्स फाउंडेशन ने पूरी तरह से “बेतुका और गलत” बताया है। इसके अलावा, हॉलीवुड निर्माता वुडी एलेन और न्यूयॉर्क जायंट्स के सह-मालिक स्टीव टिश का नाम भी कई महिलाओं से जोड़ा गया है। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का नाम भी इन रिकॉर्ड्स में प्रमुखता से शामिल है। रिपब्लिकन पैनल ने क्लिंटन दंपत्ति के खिलाफ गवाही न देने पर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का भी संकेत दिया है।
जेफरी एपस्टीन, जिसकी 2019 में जेल में संदिग्ध मौत हो गई थी, कथित तौर पर दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली लोगों के लिए एक ‘यौन तस्करी रिंग’ चला रहा था। फाइलों से पता चलता है कि एपस्टीन के पास कम से कम 10 “सह-अपराधी” थे, जिनमें से अब तक केवल घिस्लेन मैक्सवेल को सजा मिली है। अन्य नामों को फाइलों में अभी गुप्त रखा गया है। दस्तावेजों से यह भी पता चला है कि 2007 में एपस्टीन के खिलाफ एक बड़ा अभियोग अजीबोगरीब तरीके से रद्द कर दिया गया था, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ट्रंप ने लंबे समय तक इन दस्तावेजों को सार्वजनिक होने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी अपनी पार्टी के भीतर हुए विद्रोह के कारण उन्हें इस कानून पर हस्ताक्षर करने पड़े। रिपोर्ट में एपस्टीन के वकील एलन डर्शोविट्ज़ पर भी आरोप है कि मोसाद ने उनका इस्तेमाल प्रभावशाली और अमीर छात्रों को इजरायली खुफिया उद्देश्यों के लिए तैयार करने में किया था। हालाँकि, ये सभी दावे एक गोपनीय सूत्र पर आधारित हैं और फिलहाल अप्रमाणित माने जा रहे हैं, लेकिन इन्होंने ट्रंप की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा आघात पहुँचाया है।
Kerala Exit Poll 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण…
Tamil Nadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद…
Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के साथ ही कयासों…
West Bengal Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का…
Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…
Riyan Parag Vaping : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
This website uses cookies.