संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, दोनों मैच ड्रॉ पर खत्म

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में जारी संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और जज्बे के साथ खेल दिखाया, लेकिन परिणाम बराबरी पर ही सिमट गया। पहले मैच में ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर और फाइटर क्लब मेंड्राखुर्द आमने-सामने हुए। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। नतीजतन यह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे मैच में कर्मयोगी फुटबॉल क्लब अंबिकापुर और बॉयज क्लब भटगांव के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में भटगांव की टीम ने एक गोल कर बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में कर्मयोगी ने शानदार तालमेल के दम पर गोल दागकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका दिनेश टिर्की, विल्सन कुजूर, आयुष, अंकुश प्रकाश, अखिलानंद और कमलेश ने निभाई। कल प्रतियोगिता का लीग चरण समाप्त होगा। पहला मैच सरगुजा 11 अंबिकापुर और फुटबॉल क्लब कर्मयोगी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला सूरज क्लब तालपारा और फुटबॉल क्लब जामदोहर के बीच होगा।

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में जारी संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और जज्बे के साथ खेल दिखाया, लेकिन परिणाम बराबरी पर ही सिमट गया।

ads
Adst

पहले मैच में ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर और फाइटर क्लब मेंड्राखुर्द आमने-सामने हुए। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। नतीजतन यह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

दूसरे मैच में कर्मयोगी फुटबॉल क्लब अंबिकापुर और बॉयज क्लब भटगांव के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में भटगांव की टीम ने एक गोल कर बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में कर्मयोगी ने शानदार तालमेल के दम पर गोल दागकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका दिनेश टिर्की, विल्सन कुजूर, आयुष, अंकुश प्रकाश, अखिलानंद और कमलेश ने निभाई।

कल प्रतियोगिता का लीग चरण समाप्त होगा। पहला मैच सरगुजा 11 अंबिकापुर और फुटबॉल क्लब कर्मयोगी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला सूरज क्लब तालपारा और फुटबॉल क्लब जामदोहर के बीच होगा।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst