Ambikapur News : गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में जारी संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और जज्बे के साथ खेल दिखाया, लेकिन परिणाम बराबरी पर ही सिमट गया।
पहले मैच में ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर और फाइटर क्लब मेंड्राखुर्द आमने-सामने हुए। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। नतीजतन यह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरे मैच में कर्मयोगी फुटबॉल क्लब अंबिकापुर और बॉयज क्लब भटगांव के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में भटगांव की टीम ने एक गोल कर बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में कर्मयोगी ने शानदार तालमेल के दम पर गोल दागकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका दिनेश टिर्की, विल्सन कुजूर, आयुष, अंकुश प्रकाश, अखिलानंद और कमलेश ने निभाई।
कल प्रतियोगिता का लीग चरण समाप्त होगा। पहला मैच सरगुजा 11 अंबिकापुर और फुटबॉल क्लब कर्मयोगी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला सूरज क्लब तालपारा और फुटबॉल क्लब जामदोहर के बीच होगा।
Ambikapur to Delhi Flight : उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026…
Houthi Rebels Red Sea : मिडिल ईस्ट में जारी भीषण सैन्य संघर्ष का सीधा और…
Killback Snake : कुदरत ने जीवों को खुद को बचाने के लिए कई नायाब तोहफे…
US Iran War : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष को अब…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्तारूढ़…
Nepal Corruption News : नेपाल की राजनीति में उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया जब…
This website uses cookies.