Syndi Rodriguez Singh : FBI ने भारत से की अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड सिंडी रोड्रिग्ज सिंह की गिरफ्तारी, बेटे की हत्या का है आरोप

Syndi Rodriguez Singh : अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल सिंडी रोड्रिग्ज सिंह को एफबीआई (FBI) ने भारत से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अपने 6 साल के बेटे नोएल अलवरेज की हत्या करने और अमेरिका से फरार होने के गंभीर आरोप हैं। महिला की गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत भारतीय एजेंसियों और इंटरपोल की मदद से की गई है। फिलहाल उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा चुका है, जहां अब उस पर मुकदमा चलाया जाएगा।

ads

कौन है सिंडी रोड्रिग्ज सिंह?

सिंडी रोड्रिग्ज सिंह पर टेक्सास राज्य में एक 10 साल से कम उम्र के बच्चे की हत्या का वारंट है। इसके अलावा, उसके खिलाफ संघीय स्तर पर गैरकानूनी तरीके से देश छोड़ने का भी वारंट जारी था। रोड्रिग्ज पर एफबीआई ने $2,50,000 (करीब 2 करोड़ रुपए) का इनाम घोषित किया था। वह साल 2023 में अपने पति अर्शदीप सिंह और छह बच्चों के साथ भारत आई थी, लेकिन उनमें उसका बेटा नोएल शामिल नहीं था।

ads

नोएल की मौत का रहस्य

नोएल अलवरेज साल 2022 से लापता था, लेकिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मार्च 2023 तक दर्ज नहीं कराई गई थी। एफबीआई की जांच में खुलासा हुआ कि जब नोएल के बारे में मां सिंडी से सवाल किया गया तो उसने झूठ बोला कि बेटा मेक्सिको में अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ है।एफबीआई निदेशक काश पटेल ने 21 अगस्त, 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि, “सिंडी ने अपने बेटे की लोकेशन के बारे में झूठ कहा और इसके दो दिन बाद ही भारत चली गई। वह फिर कभी अमेरिका वापस नहीं लौटी।”

गिरफ्तारी कैसे हुई?

टेक्सास की जिला अदालत ने नवंबर 2023 में सिंडी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद एफबीआई ने इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों के साथ मिलकर सिंडी का भारत में पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया गया।एफबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नोएल कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित था, जिनमें फुफ्फुसीय एडिमा, विकास संबंधी विकार और एस्ट्रोपिया (आंखों की गड़बड़ी) शामिल थीं। माना जा रहा है कि उसकी मौत के पीछे इलाज की अनदेखी और अभिभावकीय लापरवाही अहम कारण रहे हो सकते हैं।

इस केस का क्या है महत्व?

यह मामला अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन सहयोग, बाल संरक्षण और मानवाधिकारों की रक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। एफबीआई की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किसी महिला की भारत से गिरफ्तारी दुर्लभ घटनाओं में से एक है।इस केस से यह भी स्पष्ट होता है कि अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां विदेश में छिपे भगोड़ों को पकड़ने के लिए वैश्विक स्तर पर समन्वय कर रही हैं।

Read More  : Shubhanshu Shukla : गगनयान मिशन में शामिल होंगे शुभांशु शुक्ला, एक्सियम मिशन के जरिए अंतरिक्ष में बिताए दो हफ्ते

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.