लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाली महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बर्खास्त

सूरजपुर (thetarget365)। अपने कार्यस्थल में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाली एक महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को सूरजपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) आरएस सिंह ने बर्खास्त कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर कसकेला में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपर्णा सिंह 28 फरवरी 2024 से लेकर अब तक लगातार अनुपस्थित थीं। जिसके कारण उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कसकेला में पदस्थ अपर्णा साहू की लगातार अनुपस्थिति पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर डा. प्रशांत सिंह के द्वारा उन्हें स्पष्टीकरण सहित कार्य पर उपस्थित होने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया था। पर उनके द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी उनको नोटिस जारी किया था पर इसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। पूर्व में भी अपर्णा साहू द्वारा की जा रही लापरवाही को लेकर कई बार उन्हें पत्र जारी कर समझाईस देते हुए अंतिम चेतावनी भी दी गई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ मानव संसाधन नीति 2018 के कण्डिका 34.7 के तहत अपर्णा साहू की सेवा समाप्त की गई है। बता दें कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर‌एस सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अन्य स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारियों की भी सूची समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों से तत्काल मंगाई है।

thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

1 hour ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

2 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

2 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

2 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

2 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

3 hours ago

This website uses cookies.