Asia Cup IND vs PAK Final: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पांच बड़े टेंशन

Asia Cup IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पहले ही दो बार पाकिस्तान को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन फाइनल जैसे बड़े मैच में खिलाड़ियों पर दबाव अपने चरम पर होता है। इस बार भी टीम इंडिया को कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन पांच बड़ी टेंशनों के बारे में जो फाइनल से पहले टीम इंडिया को सता रही हैं।

ads

1. सूर्यकुमार यादव की फॉर्म

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पूरे एशिया कप 2025 में अपनी लय तलाशने में नाकाम रहे हैं। 5 पारियों में उन्होंने मात्र 71 रन बनाए हैं, जिसका औसत सिर्फ 23.67 का है। उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में बनाया था। कप्तान की खराब फॉर्म फाइनल में टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है क्योंकि बड़े मैच में कप्तान का प्रदर्शन टीम की मानसिकता और आत्मविश्वास पर गहरा असर डालता है।

Adst

2. हार्दिक पांड्या की चोट

हार्दिक पांड्या की फिटनेस भी टीम इंडिया के लिए बड़ा सवाल है। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मैच के दौरान वह मैदान से बाहर हो गए थे। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने उनकी फिटनेस पर कोई साफ जवाब नहीं दिया है। हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में शुरुआती ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी गेंदबाजी टीम के लिए अहम रही है। अगर हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हुए, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

3. ओपनर्स पर अधिक निर्भरता

भारतीय टीम का बड़ा स्कोर बनाने का काफी हद तक निर्भरता ओपनिंग बल्लेबाजों — अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल — पर है। भारत-श्रीलंका मैच में देखा गया कि शुरुआती ओवरों में टीम ने अच्छी रन-रेट से खेला, लेकिन अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद रन-रेट नीचे गिर गया। हालांकि, मिडिल ऑर्डर के तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने स्कोर बढ़ाया, लेकिन मिडिल ऑर्डर को ओपनर्स के टेम्पो को बनाये रखना होगा।

4. खराब फील्डिंग

टीम इंडिया में विश्व स्तरीय फील्डर मौजूद हैं, फिर भी एशिया कप 2025 में टीम की फील्डिंग निराशाजनक रही है। टीम ने अब तक 10 से अधिक कैच ड्रॉप किए हैं, जो किसी भी बड़े टूर्नामेंट में खतरनाक संकेत हैं। फाइनल मैच में ऐसी गलतियां महंगी पड़ सकती हैं, इसलिए फील्डिंग में सुधार जरूरी है।

5. बड़े मैच का दबाव

भारत और पाकिस्तान के मैच में हमेशा एक अलग तरह का दबाव होता है। ये कोई साधारण ग्रुप मैच नहीं, बल्कि फाइनल है, जहां जीतना हर खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है। हाल ही में श्रीलंका ने भारतीय गेंदबाजों को कड़ी टक्कर दी थी, इसलिए टीम को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा और दबाव में अपनी प्लानिंग को सही से लागू करना होगा।

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला हर क्रिकेट प्रेमी के लिए खास होगा। हालांकि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की फॉर्म, हार्दिक पांड्या की चोट, ओपनिंग बल्लेबाजों पर निर्भरता, खराब फील्डिंग और बड़े मैच का दबाव जैसी चुनौतियां टीम के लिए चिंता का सबब हैं। इन टेंशनों से पार पाकर ही भारत एशिया कप का खिताब जीत सकेगा और नया इतिहास रच सकेगा।

Read More : Argentina Drug Gang: अर्जेंटीना में ड्रग गैंग ने तीन लड़कियों की बेरहमी से हत्या, इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाया वारदात

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.