Thetarget365

सूने मकान से 2 लाख नगदी व जेवरातों की चोरी

न्यायालयीन कर्मचारी के असोला स्थित निवास पर चोरों का धावा

अंबिकापुर @thetarget365 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असोला में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये नगद और सोने-चांदी का जेवरात चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाना में मकान स्वामी ने दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार असोला अंबिकापुर निवासी मो. अमरूद्दीन अंसारी न्यायालय अंबिकापुर में कार्यरत हैं। वे वर्तमान में पैलेस के पीछे दर्रीपारा बीहीबाड़ी में शासकीय निवास में रहते हैं। असोला स्थित मकान खाली रहने के कारण वे दिन में अपना काम निपटाने के बाद रात में वहां सोने के लिए जाते थे।

05 अक्टूबर की सुबह वे अपने निवास स्थान असोला से ड्यूटी के लिए अंबिकापुर न्यायालय आए थे। कार्यस्थल से दौरा जाने के कारण वे अपने निवास ग्राम असोला नहीं जा पाए। शाम करीब 05 बजे पड़ोसी से मकान का हाल-चाल पूछकर रात में शासकीय निवास में ही सो गए। 06 अक्टूबर को दोपहर करीब 03 बजे जब वे अपने निवास स्थान ग्राम असोला गए तो सामने शटर का कुण्डी टूटा था।

शटर उठाकर अंदर जाने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला और सभी कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर बेडरूम के आलमारी में रखा नगद 02 लाख रुपये, सोने का कान का मंगलटीपा, हाथ का कंगन, मांगटीका सहित अन्य जेवर एवं नल में लगा पाइप नहीं था। चोरी गए सामानों का वास्तविक मिलान वे पत्नी व बच्चों के नहीं रहने के कारण नहीं कर पाए। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध केस पंजीबद्ध किया है।

thetarget365

Recent Posts

Kawardha Murder : मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, कवर्धा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने की आशिक की हत्या

Kawardha Murder : छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला…

8 minutes ago

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने SIR का तीसरा चरण शुरू किया, 4 राज्यों में घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान

SIR Phase 3:  भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र…

37 minutes ago

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, लड़की को बचाने गए पांच लोगों की मौत

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे…

45 minutes ago

Bollywood Movies : बॉलीवुड की बड़ी फिल्में जो बनते-बनते रह गईं, ठंडे बस्ते पहुंचीं

Bollywood Movies : भारतीय सिनेमा जगत यानी बॉलीवुड में हर साल कई मेगा बजट फिल्मों…

50 minutes ago

Uttar Pradesh Crime : फिरोजाबाद में हैवानियत, शादी से इनकार पर मासूम की दर्दनाक हत्या

Uttar Pradesh Crime : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक ऐसा…

1 hour ago

This website uses cookies.