Thetarget365

फुटबॉल सुपर लीग : ट्राइबल टाइगर ए ने सरगुजा पुलिस को 2 गोल से हरा जीत दर्ज की

अंबिकापुर @thetarget365 शहर के गांधी स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार से लीग राउंड प्रारंभ हो गया है। सुपर लीग मैच में आज ट्राइबल टाइगर ए ने सरगुजा पुलिस को 2 गोल से हरा जीत दर्ज की।

आज का मैच सरगुजा पुलिस विरुद्ध ट्राइबल टाइगर ए के मध्य खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और मध्यांतर तक दोनों टीम बराबरी पर रही। मध्यांतर पश्चात ट्राइबल टाइगर ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए इलियास तिर्की ने अपनी टीम के लिए पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम समय में ट्राइबल टाइगर के ही विद्या ने एक गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त बना दी। समय समाप्ति तक ट्राइबल टाइगर ए ने सरगुजा पुलिस को 2-0 से हरा दिया।

आज के मैच रेफरी ललित किशोर, प्रकाश गुप्ता ,सचिन, राम बहादुर लांबा, सीमा तिर्की, मृगंग साहू, दीपक कुजूर ने खेल को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह मैच लीग होने के कारण जो टीम मैच हारेगी उसे दो मैच और खेलने का मौका मिलेगा। हर टीम को अपने-अपने पुल में तीन मैच खेलना पड़ेगा। जो सर्वाधिक मैच जीतेगा वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा।

कल होंगे 2 मैच

शुक्रवार को प्रतियोगिता में दो मैच खेला जाएगा। पहला मैच सरगुजा फुटबॉल एकेडमी अंबिकापुर विरुद्ध संत इग्निस क्लब नमना और दूसरा मैच सरगुजा पुलिस विरुद्ध न्यू स्पोर्टिंग क्लब दुग्गा के मध्य मैच खेला जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Akhil Gogoi Story: छात्र नेता, RTI एक्टिविस्ट और फिर जेल से विधायक; जानें अखिल गोगोई का पूरा राजनीतिक सफर

Akhil Gogoi Story: असम की मिट्टी से उपजा एक ऐसा व्यक्तित्व, जिसने गुवाहाटी के सत्ता…

4 minutes ago

Middle East War : ईरान के खिलाफ जंग में उतरा UAE, 400 से ज्यादा मिसाइलें मार गिराकर रचा इतिहास

Middle East War :  मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक ऐसा मोड़…

8 minutes ago

Maritime Crisis 2026: मिडिल ईस्ट की जंग में फंसे 20,000 नाविक, 3,000 जहाजों पर मंडराया तबाही का साया

Maritime Crisis 2026 :  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में पिछले एक महीने से जारी भीषण…

15 minutes ago

Syria Policy 2026: “सीरिया अब रणभूमि नहीं बनेगा”, राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने क्षेत्रीय युद्ध से बनाई दूरी

Syria Policy 2026:  मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और…

20 minutes ago

Bengal Voter List Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की दलीलें ठुकराईं, जारी रहेगी जजों की ट्रेनिंग

Bengal Voter List Dispute: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के 'स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन' (SIR) को…

29 minutes ago

Amaravati Capital News: लोकसभा से पारित हुआ अमरावती राजधानी विधेयक, अब आंध्र की एक ही राजधानी होगी

Amaravati Capital News:  भारतीय राजनीति और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते…

32 minutes ago

This website uses cookies.