छत्तीसगढ़

धमतरी में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई: नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले पति-पत्नी को 6-6 माह की जेल..

धमतरी@thetarget365 : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में न्यायालय आयुक्त ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त पति-पत्नी को 6-6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई PIT-NDPS एक्ट के तहत की गई है। इस कार्रवाई के बाद अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। धमतरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महंत घासीदास वार्ड में रहने वाले करण धुरी और उसकी पत्नी उषा को न्यायालय आयुक्त, रायपुर संभाग के आदेश पर जेल भेजा गया है। यह पहली बार है, जब जिले में गांजा बेचने वाले आदतन अपराधियों पर इतनी सख्त कार्रवाई की गई है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशीले पदार्थों की बिक्री में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों को कमिश्नर कार्यालय में पेश किया गया, जिसके बाद PIT NDPS एक्ट के तहत अपराधियों को जेल भेजा गया। एएसपी ने बताया कि जो लोग लगातार नशीली सामग्री की अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे अपराधियों को कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत कर उनके खिलाफ जांच की जाती है। दोषी पाए जाने पर पहले उन्हें जेल भेजा जाता है और बाद में उनकी अवैध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाती है।

Recent Posts

PM Modi UAE Visit : पीएम मोदी की यूएई यात्रा, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में हुए कई ऐतिहासिक समझौते

PM Modi UAE Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 15 मई 2026 को…

12 minutes ago

Raipur Petrol Price : रायपुर में पेट्रोल हुआ सौ के पार, फ्यूल स्टेशनों पर लगी भारी लंबी लाइनें

Raipur Petrol Price :  आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की तगड़ी…

29 minutes ago

Pati Patni Aur Woh 2 Review : ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना का जलवा, जानिए कैसी है फिल्म?

Pati Patni Aur Woh 2 Review :  बॉलीवुड सिनेमा में जब भी किसी सुपरहिट और…

44 minutes ago

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ₹3 का झटका आ चुका

Petrol Diesel Price Hike :  देशभर में ईंधन की कीमतों में अचानक की गई बढ़ोतरी…

60 minutes ago

Gaza Flotilla 2026 : गाजा नाकेबंदी तोड़ने निकला 50 नावों का कारवां, इजरायल के सामने बड़ी चुनौती

Gaza Flotilla 2026 : इजरायल द्वारा गाजा पट्टी की कड़ाई से की गई नौसैनिक नाकेबंदी…

1 hour ago

Mumbra Murder Case : लापता इंजीनियर की लाश ड्रम में मिलने से सनसनी, जानिए खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

Mumbra Murder Case :  उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' तो…

1 hour ago

This website uses cookies.