Thetarget365

देश में पहली बार अब यात्रियों को सफर के दौरान ATM की सुविधा, सफर के दौरान कभी भी निकाल सकेंगे पैसे…

मुंबई@thetarget365 : भारतीय रेलवे ने एक अनूठी पहल के तहत मुंबई-मनमाड के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस को देश की पहली ऐसी ट्रेन बना दिया है, जिसमें एटीएम मशीन लगाई गई है। इस इनोवेटिव सुविधा की शुरुआत रेलवे की नॉन-फेयर रेवेन्यू आइडियाज स्कीम के तहत की गई है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान कैश निकालने की सहूलियत मिलेगी।

AC कोच में लगाया गया एटीएम

भुसावल रेलवे मंडल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की साझेदारी से ट्रेन के एसी कोच में यह एटीएम स्थापित किया गया है। पायलट रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अब यात्री लंबे सफर के दौरान भी आसानी से पैसे निकाल सकेंगे। भुसावल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक इति पांडे ने बताया, “ट्रायल के नतीजे सकारात्मक रहे हैं। यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी होगी। हम मशीन की परफॉर्मेंस पर नजर रख रहे हैं।”

मुंबई-हिंगोली ट्रेन में भी सुविधा

दिलचस्प बात यह है कि पंचवटी एक्सप्रेस और मुंबई-हिंगोली जन शताब्दी एक्सप्रेस एक ही रेक साझा करती हैं, इसलिए यह एटीएम दोनों ट्रेनों के यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, इगतपुरी से कसारा के बीच कुछ स्थानों पर नेटवर्क की मामूली समस्या देखी गई, लेकिन मशीन ने पूरे सफर में अच्छा प्रदर्शन किया।

Recent Posts

Naxal Surrender: कौन है 25 लाख का इनामी नक्सली पापा राव? 17 साथियों के साथ बीजापुर में करेगा सरेंडर

Naxal Surrender:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग से एक ऐतिहासिक और राहत भरी खबर…

2 hours ago

Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर को मिला ईमेल, बजट सत्र में मची खलबली

Delhi Assembly Bomb Threat:  देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने…

2 hours ago

Tonga Earthquake Today: प्रशांत महासागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, टोंगा में सुनामी का अलर्ट

Tonga Earthquake Today: दक्षिण प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित टोंगा द्वीप…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹9,000 तो सोना ₹2,400 से ज्यादा टूटा, क्या खरीदारी का है सही मौका?

Gold Silver Price Today:  वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल और पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल के बीच…

4 hours ago

Share Market Recovery: ‘ब्लैक मंडे’ के बाद ‘सुपर ट्यूजडे’: बाजार में लौटी हरियाली, निवेशकों के खिले चेहरे

Share Market Recovery: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को जबरदस्त वापसी करते हुए निवेशकों के…

4 hours ago

This website uses cookies.