Oplus_0
अंबिकापुर @thetarget365 शहर के लगे ग्राम बधियाचुआ में पिछले कुछ दिनों से जंगलों की कटाई कर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ग्राम बधियाचुआ पहुंचे। ग्रामीणों की कई शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं करने से नाराज सिंह देव ने भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही है।
देखें पूर्व डिप्टी सीएम सिंह देव ने क्या कहा 👇
https://www.instagram.com/reel/C-XTLutSbgb/?igsh=Zjk4eHVnNnl2dXRn
जिसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मौके पर जंगलों की कटाई कर कब्जा करने का होड़ चल रहा है। लगभग 100 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में भूमि पर मेड़ बनाकर कब्जा किया जा रहा है। जबकि यह रिजर्व फारेस्ट है, जो कलेक्टर ने 2016-17 में अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सेटल भी किया था उसके आदेश भी हैं। आजादी के पहले के कुछ लोगों को वन अधिकार पत्र अभी तक नहीं मिले हैं। वन अधिकार पत्र के माध्यम से कुछ लोग अपने कब्जे की जमीन की खरीद-बिक्री भी कर रहे हैं। जो कि सरासर गलत है उन्हें वन अधिकार पट्टा नहीं मिला है। यदि ऐसा है तो वह जमीन वापस शासन के पास चली जायेगी। पूर्व डिप्टी सीएम सिंह देव ने आगे कहा कि अगर न्याय संगत बातों को नहीं सुना जाता है तो आने वाले दिनों में मैं ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठूंगा। साथ ही कहा की जंगल में अवैध कब्जा नियम और कानून के विपरीत हो रहा है इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष की बात नहीं माने जाने पर उन्होंने कहा कि आखरी में प्रजातंत्र में क्या होता है जनमत का संग्रह, तो ऐसी नौबत क्यों आने दी जाए।
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.