चोरी के चार सबमर्सिबल पम्प के साथ एक विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक सहित चार गिरफ्तार

प्रतापपुर (thetarget365)। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक विधी विरुद्ध संघर्षरत बालक सहित चार आरोपियों को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के चार सबमर्सिबल पंप जब्त किए हैं।

23 जुलाई को ग्राम गोंदा निवासी सीनोद कुमार कौशिक ने थाना प्रतापपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 22 व 23 जुलाई के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पंचायत भवन के बाउंड्री वाल के अंदर लगा सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया है। मामले में पुलिस ने धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में विवेचना करते हुए संदेह के आधार पर हीराचंद बरगाह को पकड़ा। पूछताछ पर उसने 22 जुलाई की रात को पंचायत भवन के परिसर में लगे सबमर्सिबल पम्प को अपने भाई व गांव के वीरसाय के साथ चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि पंप को अपने घर के पीछे छुपाकर रखे हैं। तथा इससे पूर्व में भी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पंचायत भवन से एक व हरिनंदन राजवाड़े के यहां से दो सबमर्सिबल पंप चोरी कर तीनों पंप को गांव के रिंकू सिंह को बिक्री किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर खरीददार आरोपी विवेक सिंह उर्फ रिंकू से चोरी के 3 नग सबमर्सिबल पंप जब्त कर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ कर आरोपियों से 40 हजार चार सौ रुपए की कीमत के कुल 4 नग सबमर्सिबल पंप व केबल तार जब्त कर आरोपी हीराचंद पिता स्व. सोहर साय बरगाह 20 वर्ष, वीर साय पिता हीरालाल देवांगन 18 वर्ष 1 माह, विवेक सिंह उर्फ रिंकू पिता परमेश्वर सिंह 30 वर्ष निवासी ग्राम गोंदा थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में एक विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़कर विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, विनोद परीडा, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, भीमेश आर्मो, निशांत टोप्पो, निरंजन एक्का व राजू एक्का सक्रिय रहे।

thetarget365

Recent Posts

Fuel Price Hike : पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में भारी इजाफा, विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा

Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…

6 minutes ago

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, इस दिन से लू छुड़ाएगी सबके पसीने

Chhattisgarh Weather  : छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे…

10 minutes ago

Akshay Pratap Singh FIR : राजा भैया की पत्नी का बड़ा कदम, करीबी एमएलसी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Akshay Pratap Singh FIR : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हजरतगंज इलाका उस समय…

19 minutes ago

NEET 2026 Paper Leak : शिक्षा मंत्री के घर आधी रात महामंथन, NEET पेपर लीक पर हुआ बड़ा फैसला?

NEET 2026 Paper Leak : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के…

32 minutes ago

Dhurandhar 2 OTT : थिएटर से भी लंबी होगी ‘धुरंधर 2’, ओटीटी पर दिखेगा फिल्म का अनदेखा सच

Dhurandhar 2 OTT : 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'धुरंधर: द…

37 minutes ago

This website uses cookies.