France Returns Skulls: फ्रांस ने औपनिवेशिक काल की एक ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए मेडागास्कर को तीन खोपड़ियां लौटाई हैं, जिनमें से एक को मालागासी राजा टोएरा की मानी जा रही है। यह ऐतिहासिक वापसी 2023 में फ्रांस में लागू हुए एक नए कानून के तहत संभव हो सकी, जो मानव अवशेषों को उनके मूल देशों को लौटाने की अनुमति देता है।
फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के दौरान 1897 में राजा टोएरा की हत्या कर दी गई थी। सैनिकों ने उनका सिर काटकर एक “ट्रॉफी” की तरह पेरिस ले जाकर नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम में प्रदर्शित किया था। इसके साथ ही दो अन्य खोपड़ियां साकालावा समुदाय के लोगों की हैं, जो मेडागास्कर की एक प्रमुख जातीय समूह है।
मेडागास्कर की संस्कृति मंत्री वोलामिरांती डोना मारा ने इस वापसी को दोनों देशों के रिश्तों में “एक नए युग की शुरुआत” बताया। उन्होंने कहा,”पिछले 128 वर्षों से हमारे देश के दिल में एक खुला घाव था। आज वह भरने की दिशा में पहला कदम उठाया गया है।” अब ये खोपड़ियां मेडागास्कर ले जाकर धार्मिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ दफनाई जाएंगी।
फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने इस मामले को “औपनिवेशिक हिंसा और मानवीय गरिमा के खिलाफ एक उदाहरण” बताया। 2023 में पास हुए कानून के बाद यह पहली बार है कि फ्रांस ने किसी देश को मानव अवशेष लौटाए हैं। इस कानून से पहले प्रत्येक मामले में संसद को विशेष कानून पास करना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया जटिल हो जाती थी। इस कदम के बाद अब ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और अन्य देशों ने भी फ्रांस से अपने पूर्वजों के अवशेष वापस करने की मांग तेज कर दी है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही औपनिवेशिक इतिहास को स्वीकार करने की दिशा में कई पहल की हैं। अप्रैल 2025 में मेडागास्कर की यात्रा के दौरान उन्होंने फ्रांस द्वारा किए गए औपनिवेशिक अत्याचारों के लिए क्षमा मांगने की बात कही थी। मेडागास्कर ने 1960 में फ्रांसीसी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
फ्रांस के Musée de ’Homme (मानव संग्रहालय) में अभी भी 30,000 से अधिक खोपड़ियां और कंकाल मौजूद हैं, जो कभी फ्रांस के उपनिवेश रहे देशों से लाए गए थे। अब नए कानूनों के चलते इनकी वापसी की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।
Read More : Asia Cup 2025 : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मचा घमासान, चर्चा में मोहम्मद शमी का बयान
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
Kerala Election Results 2026 : केरल की राजनीति आज एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर खड़ी…
Stock Market Today : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 4 मई 2026 को…
This website uses cookies.