छत्तीसगढ़

Fraud in EPF Fund : लेखापाल और डाटा एंट्री ऑपरेटर ने मिलकर मनरेगा कर्मियों के EPF फंड में की लाखों की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fraud in EPF Fund : बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर में मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ खातों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निजी खातों में ट्रांसफर करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घोटाले में तत्कालीन लेखापाल वीरेंद्र कुमार यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने लगभग 11 लाख 26 हजार 254 रुपये की हेराफेरी की है, जिसे भगवान सिंह की पत्नी अंजू सिंह के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया।

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद निजामुद्दीन ने दिनांक 29 जुलाई को वाड्रफनगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वर्ष जून 2023 से जून 2025 के बीच तत्कालीन लेखापाल वीरेंद्र यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह ने मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ खाते से धोखाधड़ी करते हुए रकम को भगवान सिंह की पत्नी अंजू सिंह के भारतीय स्टेट बैंक और फिनो बैंक के खातों में ट्रांसफर किया।

जांच में सामने आया कि ईपीएफ की रकम ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक ओटीपी लेखापाल वीरेंद्र कुमार यादव के मोबाइल पर आता था, जिसे वह भगवान सिंह के साथ मिलकर उपयोग करता और अंजू सिंह के खातों में फर्जी तरीके से ट्रांजैक्शन करवा देता था। दोनों खातों का संचालन स्वयं आरोपी भगवान सिंह करता था।

वाड्रफनगर चौकी में अपराध क्रमांक 144/25 धारा 316(4), 318(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के पास फुली डूमर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। उनके पास से ओटीपी प्राप्त करने वाला मोबाइल हैंडसेट, बैंक पासबुक और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए। उन्हें दिनांक 29 जुलाई को जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अभी मामले की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में वाड्रफनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, साइबर आरक्षक आकाश तिवारी, आरक्षक देव कुमार, रामगोपाल राम और बालेश एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

4 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

8 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

8 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

8 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

9 hours ago

This website uses cookies.