Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी से शुक्रवार सुबह एक हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को अभिरक्षा में रखा गया था, लेकिन वह शौच जाने के बहाने निकला और भाग निकला।
पुलिस ने आरोपी संजय खैरबार (22) को बुधवार रात ग्राम कोटराही से गिरफ्तार किया था। उस पर पड़ोसी व्यवसायी ओमप्रकाश कुशवाहा (25) की हत्या का आरोप था। आरोपी ने बुधवार देर रात ओमप्रकाश के घर में घुसकर डंडे से उसके सिर पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक साल पहले ओमप्रकाश के परिवार ने उसके खिलाफ चोरी की झूठी शिकायत की थी और उसे चोर कहकर अपमानित करते थे। इसी रंजिश में उसने ओमप्रकाश की हत्या कर दी।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई उलझाने वाले बयान दिए, जिससे उसकी मानसिक स्थिति पर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि वह खतरनाक हो सकता है। वाड्रफनगर पुलिस टीम जंगल और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश में जुटी हुई है। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने आरोपी के फरार होने की पुष्टि की है।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.