Thetarget365

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, NH-43 पर चक्काजाम

अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर प्रदर्शन, प्रशासन ने दी तीन दिन में कार्रवाई की गारंटी

अंबिकापुर @thetarget365 शहर के काली घाट क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और उस पर जायसवाल ट्रेडिंग कंपनी द्वारा कबाड़ व्यवसाय के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को भारी संख्या में नागरिकों और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर नेशनल हाइवे-43 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मार्ग पूरी तरह ठप हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आंदोलनकारियों से बातचीत के बाद तहसीलदार ने तीन दिन के भीतर शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बता दें प्रशासन ने पहले भी कब्जाधारी कबाड़ व्यवसायी को 12 अप्रैल तक का समय दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद अवैध व्यवसाय बेरोकटोक जारी रहा, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष (भटगांव) के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने मिलकर यह प्रदर्शन किया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

thetarget365

Recent Posts

Kharif Season Tips: खरीफ की बंपर पैदावार के लिए अपनाएं ये 5 आधुनिक कृषि तकनीक, होगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Kharif Season Tips:  खरीफ का सीजन बस दस्तक देने ही वाला है और एक जागरूक…

3 minutes ago

Charge Phone Without Charger: बिना चार्जर के फोन चार्ज करने के 5 जादुई तरीके, इमरजेंसी में काम आएंगे ये ट्रिक्स

Charge Phone Without Charger:  स्मार्टफोन आज हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। बैंकिंग…

8 minutes ago

NSE Brent Crude Futures Launch: भारतीय ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर, अब NSE पर शुरू होगी इंटरनेशनल ब्रेंट क्रूड की ट्रेडिंग

NSE Brent Crude Futures Launch:  भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज संस्थान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)…

11 minutes ago

Trump’s Big Claim: ईरान के साथ 15 सूत्रीय शांति समझौते पर बनी सहमति? ट्रंप का दावा- थम जाएगा महायुद्ध!

Trump's Big Claim:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के…

20 minutes ago

Nisha Mehta Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा निशा मेहता बनीं नेपाल की नई स्वास्थ्य मंत्री, रचा इतिहास

Nisha Mehta Nepal Health Minister: भारत के प्रतिष्ठित संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली…

25 minutes ago

This website uses cookies.