Gaurav Gogoi Pakistan Link: असम की राजनीति में बड़ा भूचाल तब आया जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान और ISI से कथित संबंधों को लेकर बनी SIT रिपोर्ट को “गंभीर और खतरनाक” बताया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को इस रिपोर्ट को प्राप्त किया, जो कुछ महीने पहले गठित विशेष जांच दल (SIT) द्वारा सौंपी गई।
गौरव गोगोई, जो कांग्रेस के प्रमुख युवा चेहरों में से एक हैं, पर यह आरोप पहले भी बीजेपी और मुख्यमंत्री सरमा द्वारा कई बार लगाए गए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया था, जिसकी अध्यक्षता स्पेशल DGP (CID) मुन्ना प्रसाद गुप्ता कर रहे थे।
सोमवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,”SIT रिपोर्ट पर राज्य मंत्रिमंडल में चर्चा हुई है। यह रिपोर्ट बेहद गंभीर और खतरनाक है। हम जल्द ही इसे सार्वजनिक करेंगे।”उन्होंने आगे कहा,”गौरव गोगोई एक सांसद हैं, इसलिए यह मामला सिर्फ असम का नहीं बल्कि पूरे देश का है। देश को उनके वास्तविक चरित्र के बारे में जानने का हक है।”
बीजेपी का दावा है कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबोर्न के पाकिस्तान और वहां की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध हैं। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि एलिजाबेथ पाकिस्तान के इस्लामाबाद में तौकीर शेख, जो पाकिस्तान की योजना आयोग के सलाहकार रहे हैं, के अधीन काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्हें अमेरिकी अरबपति जार्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं से भी जोड़ा जा रहा है।बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया है कि एलिजाबेथ अब भी ब्रिटिश नागरिक हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विषय है।
गौरव गोगोई ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि यह सब 2024 के चुनावों के बाद कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पारदर्शी है और सभी दस्तावेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।
SIT की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा इसे “खतरनाक” बताया जाना आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक तूफान ला सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी इस रिपोर्ट का चुनावी फायदा कैसे उठाती है और कांग्रेस इसका जवाब किस रणनीति से देती है।
Read More : Bihar election 2025: RJD को मधुबनी में बड़ा झटका, प्रभारी अनिसुर रहमान ने दिया इस्तीफा
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Surguja Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए…
Kanker Blast : नियति की क्रूरता कई बार इंसान की कल्पना से परे होती है।…
NITI Aayog : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की सर्वोच्च…
Musk vs OpenAI : तकनीकी दुनिया की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक, एलन…
This website uses cookies.