Gaza Journalist Deaths : गाज़ा में जारी संघर्ष के बीच एक मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार, 10 अगस्त 2025 को गाज़ा शहर स्थित अल-शिफा अस्पताल के पास पत्रकारों के लिए बनाए गए एक अस्थायी प्रेस कैंप पर इज़रायली हमले में अल जज़ीरा के 5 पत्रकारों की मौत हो गई। इस हमले में कुल 7 लोग मारे गए।
मरने वालों में अल जज़ीरा के वरिष्ठ पत्रकार अनस अल-शरीफ, रिपोर्टर मोहम्मद करीकेह, कैमरामैन इब्राहिम जहीर, मोहम्मद नौफल और मोअमेन अलीवा शामिल हैं। ये सभी पत्रकार गाज़ा में युद्ध क्षेत्र की जमीनी रिपोर्टिंग कर रहे थे और लगातार हालात की गंभीर तस्वीर दुनिया को दिखा रहे थे।
मृतक पत्रकार अनस अल-शरीफ की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट अब वायरल हो रही है। उन्होंने लिखा था: “अगर मेरे ये शब्द आप तक पहुंचें, तो समझ लीजिए कि इज़रायल ने मुझे चुप करा दिया है। लेकिन गाज़ा को मत भूलना।” उनकी इस पोस्ट ने पत्रकारिता की जोखिमपूर्ण प्रकृति और गाज़ा में चल रहे संघर्ष की भयावहता को उजागर कर दिया है।
क़तर स्थित मीडिया नेटवर्क अल जज़ीरा ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि उनके पत्रकारों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। संस्था ने कहा कि वह इस हत्याकांड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की मांग करेगी और इसे स्वतंत्र प्रेस पर हमला बताया।
दूसरी ओर, इज़राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पत्रकार अनस अल-शरीफ दरअसल हमास के एक आतंकी सेल के प्रमुख थे।
IDF के मुताबिक:
अनस अल-शरीफ हमास के लिए काम करते थे
उनके पास से ट्रेनिंग दस्तावेज़, वेतन रसीद, और सेल की लिस्ट मिली है
प्रेस कार्ड का दुरुपयोग कर आतंकवादी गतिविधियों को छिपाया गया
“प्रेस का पहचान पत्र आतंकवाद के लिए ढाल नहीं बन सकता। अगर कोई आतंकवादी है, तो उसे किसी पहचान से सुरक्षा नहीं मिल सकती।”
गाज़ा में पत्रकारों की मौत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मानवीय संगठनों और मीडिया अधिकार समूहों ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आने वाले दिनों में यूएन और प्रेस फ्रीडम संगठनों की प्रतिक्रिया का भी इंतजार किया जा रहा है।
गाज़ा में जारी संघर्ष अब सिर्फ सैन्य टकराव नहीं, बल्कि सूचना और सच की लड़ाई भी बन चुका है। पत्रकारों की मौत ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि युद्ध का सबसे बड़ा शिकार हमेशा सच्चाई और मानवता होती है। चाहे पत्रकार हो या आम नागरिक – गाज़ा की त्रासदी हर दिन गहराती जा रही है।
West Bengal Election 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा…
Manipur Earthquake: मणिपुर की राजधानी इंफाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप…
Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही राज्य में राजनीतिक…
Godda Triple Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक…
CG Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया।…
Journalist Arrest: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पत्रकारिता जगत में उस वक्त भारी आक्रोश फैल…
This website uses cookies.