Ghunghutta Dam News : घुनघुट्टा डैम में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र रीतिक की मौत, घटना से मचा हड़कंप

सरगुजा के घुनघुट्टा डैम में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र रीतिक की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि छात्र ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ghunghutta Dam News : अंबिकापुर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित घुनघुट्टा डेम में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मणिपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर चौक निवासी रीतिक साहू के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर वह स्कूटी से घुनघुट्टा डेम पहुंचा था। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर छात्र का शव डेम के गेट के पास बरामद किया गया।

ads

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक डेम में गिरा युवक

जानकारी के मुताबिक, रीतिक गुरुवार दोपहर बाद घुनघुट्टा डेम पहुंचा था। वहां मौजूद मछुआरों और कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि युवक ने अचानक डेम के पानी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की अधिक गहराई के कारण तत्काल उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

Adst

अंधेरा होने के कारण गुरुवार को नहीं हो सकी तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश के प्रयास किए, लेकिन शाम होने और अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन तत्काल शुरू नहीं किया जा सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने डेम में कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद दोपहर करीब एक बजे शव डेम के गेट के नजदीक से बरामद किया गया।

इंस्टाग्राम पर लगाया था ‘आशिकी-2’ का स्टेटस

घटना के बाद रीतिक के दोस्तों और परिचितों ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी खंगाली। इस दौरान सामने आया कि डेम पहुंचने से कुछ समय पहले उसने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘आशिकी-2’ से जुड़ा एक स्टेटस लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में भी एक दृश्य ऐसा है जिसमें मुख्य किरदार पानी में छलांग लगाता है। इस वजह से इंस्टाग्राम स्टेटस चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, पुलिस के सामने अभी ऐसा कोई स्पष्ट तथ्य नहीं आया है जिससे स्टेटस और छात्र की मौत के बीच सीधा संबंध स्थापित हो सके। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पिता की पहले हो चुकी थी मौत

परिवार के मुताबिक, रीतिक के पिता लक्ष्मण साहू की कई वर्ष पहले मैनपाट क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां अपने मायके बिलासपुर चौक में रहकर काम करते हुए दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। रीतिक परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन भी है। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में अच्छा था और इसी वर्ष उसने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लिया था।

Adst

परिवार सदमे में, पुलिस ने शुरू की जांच

इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसी परिस्थिति क्यों बनी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की परिस्थितियों और युवक के डेम तक पहुंचने से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Read More : CG Flood Alert: भारी बारिश-बाढ़ के बीच CM साय का बड़ा निर्देश, सभी कलेक्टरों को अलर्ट रहने कहा

Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst