Goa Fire Case
Goa Fire Case: गोवा के ‘गोला क्लब’ में हुए भीषण अग्निकांड से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। इस दुखद हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे क्लब के दोनों मालिक गौरव और सौरभ लूथरा भारत से भागने में सफल हो गए हैं। गोवा पुलिस ने अब इस मामले में सीबीआई (CBI) के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल (Interpol) की मदद मांगी है। गोवा के पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक कुमार के अनुसार, जिस दिन यह दुर्घटना हुई, उसी दिन आरोपियों ने मुंबई से थाईलैंड के फुकेट (Phuket) के लिए फ्लाइट पकड़ी और देश छोड़ दिया।
ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, क्लब के दोनों मालिक आग लगने के तुरंत बाद, यानी 7 दिसंबर को सुबह 05:30 बजे ही भारत से बाहर निकल गए थे। उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 पकड़ी और फुकेट, थाईलैंड के लिए उड़ान भर दी।
जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी फरार हो गए हैं, गोवा पुलिस की एक टीम ने तुरंत रेस्टोरेंट-बार के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा के दिल्ली स्थित घर पर छापा मारा। हालांकि, दोनों भाई अपने घर पर नहीं मिले। इससे यह स्पष्ट होता है कि वे जानबूझकर जांच से बचना चाहते थे और भारत लौटने का उनका कोई इरादा नहीं था।
गोवा पुलिस ने आरोपियों के दिल्ली स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए 7 दिसंबर को ही दोनों मालिकों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने के लिए अनुरोध किया था, ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें। लेकिन यह कार्रवाई तब तक बेअसर साबित हुई, जब तक एलओसी आधिकारिक रूप से सक्रिय हो पाता, दोनों आरोपी पहले ही भारत की सीमा से बाहर जा चुके थे।
लूथरा बंधुओं का दिल्ली के मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन के बगल में एक बिल्डिंग में घर है, जहां आज (8 दिसंबर 2025) पुलिस टीम ने नोटिस चस्पा किया है। आरोपियों का यह कदम साफ तौर पर यह दर्शाता है कि वे पुलिस जांच में शामिल नहीं होना चाहते हैं और कानूनी प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
अब गोवा पुलिस ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय सहयोग लेना शुरू कर दिया है। गोवा पुलिस ने सीबीआई की मदद से इंटरपोल के माध्यम से गौरव और सौरभ लूथरा की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इंटरपोल से मदद मिलने के बाद ही उन्हें फुकेट या थाईलैंड के किसी अन्य हिस्से से भारत वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
इस बीच, गोवा पुलिस को एक सफलता भी मिली है। आज, गोवा पुलिस ने क्लब के एक मैनेजर भरत कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, अग्निकांड में मारे गए मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
दोनों आरोपियों को विदेश से भारत वापस लाना अब एक बड़ी कानूनी चुनौती साबित होने वाला है। इस मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया, जिसमें प्रत्यर्पण (Extradition) शामिल है, बेहद लंबी और जटिल हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, सौरभ और गौरव दोनों भाइयों ने दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी थी। हादसे के वक्त दोनों दिल्ली में मौजूद थे और जैसे ही उन्हें गोवा क्लब में आग लगने की खबर मिली, उन्होंने फौरन फुकेट भागने की योजना बनाई और दिल्ली एयरपोर्ट के रास्ते फरार हो गए। अब सीबीआई की मदद से इंटरपोल के माध्यम से ही उनकी आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे…
CNG Price Delhi : देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रहने…
Akshay Pratap Singh FIR : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हजरतगंज इलाका उस समय…
NEET 2026 Paper Leak : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के…
Dhurandhar 2 OTT : 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'धुरंधर: द…
This website uses cookies.