अंबिकापुर में सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ ने मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा का भव्य अभिनंदन किया। नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के शिलान्यास पर जताया आभार।
अंबिकापुर में सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ ने मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा का भव्य अभिनंदन किया। नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के शिलान्यास पर जताया आभार।

Grand Welcome : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के सम्मान में सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ, अंबिकापुर द्वारा 28 अगस्त को भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अंबिकापुर में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के वर्चुअल भूमिपूजन और शिलान्यास के लिए मुख्य न्यायाधिपति के प्रति अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त किया। अधिवक्ता संघ ने नए न्यायालय भवन को क्षेत्र की न्याय व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ और आम जनता के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन हुआ। सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने स्वागत भाषण दिया और इस अवसर को विधिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया।

मुख्य न्यायाधिपति का शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने किया।

राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य जनार्दन त्रिपाठी ने समारोह में सम्मान पत्र का वाचन किया। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को मिले नवीन न्यायालय भवन की सौगात लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने मुख्य न्यायाधिपति के त्वरित निर्णयों और न्यायपालिका की गरिमा को मजबूत करने वाले प्रयासों को बार और बेंच दोनों के लिए प्रेरणादायी बताया।

इसके बाद संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं गौरंगो सिंह सहित जनार्दन त्रिपाठी, हेमंत तिवारी, अशोक सिंह, अशोक दुबे, प्यारेलाल यादव और धनंजय मिश्रा ने मुख्य न्यायाधिपति को मान-पत्र प्रदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए रमेश सिन्हा ने सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के लोगों की सरलता एवं सहृदयता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि न्याय की धुरी में रहते हुए अंबिकापुर में यथास्थान नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया है।
उन्होंने बताया कि नया न्यायालय भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इससे भविष्य में न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक सुगम बनाने और लोगों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

अधिवक्ता संघ की ओर से मुख्य न्यायाधिपति को स्मृति चिन्ह और सम्मान भेंट किया गया। इस दौरान यह भावना व्यक्त की गई कि “हमारा सरगुजा आपके हृदय में हमेशा अंकित रहे।”
स्मृति चिन्ह अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव सम्पूर्णांक गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सह सचिव सी.पी. श्रीवास्तव, ग्रंथपाल अनिल सिन्हा, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रोहित तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, संजय अम्बष्ट, प्रमोद तिवारी, रूमा विश्वास और नचिकेता जायसवाल ने प्रदान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने भी इस अवसर पर कृतज्ञता व्यक्त की।
समारोह के अंत में संजय अम्बस्त ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधिपति ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर अधिवक्ताओं के बीच उपस्थित होकर सभी को सम्मानित महसूस कराया। उन्होंने न्याय पक्ष के प्रति संवेदनशीलता और अधिवक्ताओं को संबल देने वाली कार्यशैली को बार और बेंच के बीच समरसता का उदाहरण बताया।
उन्होंने उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, एम.वी.एल.एन. सुब्रमण्यम, जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत सहित न्यायिक अधिकारियों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही कमिश्नर सरगुजा दुग्गा, आईजी सरगुजा दीपक कुमार झा, कलेक्टर अजीत बसंत और एसपी राजेश अग्रवाल सहित कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ, कनिष्ठ एवं महिला अधिवक्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘न्याय ही धर्म है’ के शाश्वत सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए मुख्य न्यायाधिपति की संवेदनशीलता और निष्काम कार्यशैली न्यायिक आस्था और विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता जयेश वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर के नवीन न्यायालय भवन के शिलान्यास का साक्षी बनना अधिवक्ताओं के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

समारोह में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इनमें सारंगधर सिंह, एसके पांडे, मो. परवेज, सीडी राजवाड़े, उदय राज तिवारी, ओपी गुप्ता, गिरवर प्रजापति, बच्चू तिवारी, सुशील शुक्ला, डीके विश्वास, कामिनी सिन्हा, सरोज गुप्ता, रवि वर्मा, एसी कुरैशी, राजन वर्मा, वेणुधर सिंह, वेद प्रकाश सिन्हा, शकील अहमद, आरएन प्रसाद, मिथलेश सिंह, कुञ्ज बिहारी पैंकरा, संजय श्रीवास्तव, राजेश दुबे, नाबोर मिंज, विद्या भूषण श्रीवास्तव, मनोज अम्बष्ट, मनोज गुप्ता, अभिषेक कश्यप, एनामुल हक, नीरज पाण्डेय, प्रकाशमणि, हेमंत कश्यप, शिवांश शुक्ला, शालिनी गुप्ता, मालती गुप्ता, अभिजीत सिंह, वसीम, भागीरथी, गणेश गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, पारस ठाकुर, मनोज कुटियाले, दशरथ गुप्ता, अनुराग तिवारी, पीयूष त्रिपाठी और संजीव सेठ सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
