Elvish Yadav firing case : गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी इशांत गांधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Elvish Yadav firing case : हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद उसे धर दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि इशांत फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद क्राइम ब्रांच डीसीपी मुकेश मल्होत्रा की टीम ने तड़के 4 बजे इलाके में दबिश दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

ads

पुलिस पर 6 राउंड फायर, जवाबी कार्रवाई में घायल

इशांत ने पुलिस पर करीब 6 राउंड फायर किए। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। फिलहाल इशांत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 17 अगस्त की सुबह 5.30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग की गई थी। गोलियां घर के दरवाजे, खिड़कियों, दीवारों और छत तक पर लगी थीं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

Adst

CCTV फुटेज ने खोली साजिश की परतें

फायरिंग की घटना का CCTV फुटेज सामने आया था, जिसमें इशांत और उसका साथी हेलमेट पहनकर और चेहरा ढककर गोली चलाते हुए दिखे थे। यही सबूत पुलिस को आरोपी तक पहुंचाने में अहम साबित हुआ। हमले के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। उस समय घर में उनकी मां सुषमा यादव, पिता रामअवतार यादव और केयरटेकर ही थे। हालांकि, इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया था। घटना के कुछ समय बाद ही हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा गया कि “एल्विश यादव के घर जो गोलियां चलीं, वे नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने चलवाई हैं। इसे हमने अपना परिचय दिया है।”

सट्टे के प्रमोशन को बताया कारण

भाऊ गैंग ने अपने संदेश में आरोप लगाया कि एल्विश यादव सट्टे (ऑनलाइन बेटिंग) का प्रमोशन करता है और इसकी वजह से कई घर बर्बाद हो चुके हैं। गैंग ने सोशल मीडिया पर बाकायदा चेतावनी देते हुए कहा कि “जो भी सट्टे का प्रचार करेगा, उसे गोली या कॉल कभी भी मिल सकती है। सभी सट्टेबाज सावधान रहें।” पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है। इशांत गांधी से पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग की साजिश किसने रची थी और इसके पीछे गैंगस्टर जगत से क्या कनेक्शन हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

इस वारदात के बाद से गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर गैंगस्टर द्वारा दी गई धमकी को लेकर भी पुलिस साइबर सेल सक्रिय हो गई है।

Read More  : Karachi explosion : कराची में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो की मौत और 30 से ज्यादा घायल

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.