ताज़ा खबर

Halal certification protest: हलाल सर्टिफिकेशन के विरोध में छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ‘ओम-सर्टिफिकेशन’ अभियान, सावरकर के पोते ने उठाए सवाल

Halal certification protest:  देशभर में हलाल सर्टिफिकेशन को लेकर जारी विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के हिन्दू संगठनों ने ‘ओम सर्टिफिकेशन’ अभियान की शुरुआत की है। राजधानी रायपुर में धर्मसिंधु श्रद्धा फाउंडेशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अभियान की घोषणा हुई। इस मौके पर वीर सावरकर के पोते रणजीत सावरकर ने कहा कि आज हलाल सर्टिफिकेशन मांसाहार तक सीमित नहीं रह गया बल्कि हर क्षेत्र में फैल गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि “देश में हिंदुओं की बहुमत आबादी है, तो हम अपनी आस्था के खिलाफ हलाल फूड क्यों खाएं?”

रणजीत सावरकर ने बताया ‘ओम सर्टिफिकेशन’ का उद्देश्य

रणजीत सावरकर ने बताया कि हिंदू व्यवसायियों और ग्राहकों को एकजुट कर हिंदू परंपराओं के अनुसार शुद्ध और पवित्र वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए ‘ओम सर्टिफिकेशन’ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान हिंदू आस्था का सम्मान करता है और व्यवसायों को प्रमाणित करता है कि वे पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रमाणपत्र अनिवार्य नहीं है, लेकिन अगर हिंदू वस्तुओं पर कोई ऐसा प्रभाव पड़ता है जो उनकी आस्था के खिलाफ हो, तो यह स्वीकार्य नहीं होगा।

हलाल सर्टिफिकेशन पर आरोप, सुनील घनवट ने लगाया बड़ा दावा

‘ओम सर्टिफिकेशन’ के समर्थन में मौजूद सुनील घनवट ने भी हलाल सर्टिफिकेशन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन के जरिए एक समानांतर अर्थव्यवस्था बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत में केवल पांच मुस्लिम एजेंसियां हलाल सर्टिफिकेशन देती हैं, जिनमें जमीयत उलेमा-ए-हिंद भी शामिल है। उनका आरोप है कि यह संस्था 700 से ज्यादा आतंकवादियों के मुकदमे लड़ रही है। इसलिए उन्होंने हलाल उत्पादों के बहिष्कार की अपील की।

‘ओम प्रतिष्ठान’ के तहत ‘ओम प्रमाण पत्र’ योजना

रणजीत सावरकर ने बताया कि ‘ओम प्रतिष्ठान’ की स्थापना हिंदू आस्था का संरक्षण करने के लिए की गई है। इसके तहत प्रसाद, पूजा सामग्री और खाद्य पदार्थों की शुद्धि का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा हिंदू व्यवसायियों और ग्राहकों को हिंदू नीति के अनुरूप वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य है कि हिंदू ग्राहक केवल ‘ओम सर्टिफाइड’ उत्पादों का ही उपयोग करें ताकि उनकी आस्था सुरक्षित रहे।

‘ओम प्रमाण पत्र’ कैसे मिलेगा, जानिए पूरी प्रक्रिया

हिंदू व्यवसायी और दुकानदार ‘ओम प्रतिष्ठान’ की वेबसाइट www.ompratishthan.org पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रमाण पत्र केवल हिंदुओं के लिए है, लेकिन इसे लेना अनिवार्य नहीं है।

ग्राहक अपनी जागरूकता के लिए ‘मैं हिंदू हूँ’ अभियान में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 9090717187 पर मिस कॉल देकर जुड़ सकते हैं।

ओम सर्टिफिकेशन के लिए 108 रुपए प्रोसेसिंग फीस देनी होती है।

संस्था के वॉलंटियर दुकान या प्रतिष्ठान पर जाकर सत्यापन करेंगे, जिसके बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

ग्राहकों से अपील – ‘ओम सर्टिफाइड’ दुकानों से ही खरीदारी करें

‘ओम सर्टिफिकेशन’ अभियान की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे केवल ‘ओम प्रमाणित’ दुकानों से ही सामान खरीदें। इससे हिंदू संस्कृति और आस्था की रक्षा होगी और हलाल सर्टिफिकेशन के विरोध में एक संगठित आंदोलन खड़ा होगा।

छत्तीसगढ़ में ‘ओम सर्टिफिकेशन’ अभियान हिंदू संगठनों की तरफ से हलाल सर्टिफिकेशन के खिलाफ एक नया मोर्चा खोल रहा है। यह अभियान हिंदू आस्था और परंपराओं की रक्षा का दावा करता है और समुदाय को संगठित कर हलाल उत्पादों का बहिष्कार करने की दिशा में काम कर रहा है।

Read More  : Nimisha Priya : “मैं अपनी माँ से मिलना चाहती हूँ”: यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया की बेटी की भावुक अपील

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना बने ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, देखें पूरी विनर्स लिस्ट

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर क्रिकेट के सितारों…

17 minutes ago

Bilaspur LPG Crisis: बिलासपुर में गहराया एलपीजी संकट, इंडक्शन चूल्हों की भारी डिमांड और कालाबाजारी पर एक्शन

Bilaspur LPG Crisis: न्यायधानी बिलासपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच अब…

26 minutes ago

ई-रिक्शा के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, आग बुझाने फायर ब्रिगेड कर रहा प्रयास

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के सामने मयूरी ई-रिक्शा…

34 minutes ago

Storyteller Dr. Ramanuragi: मंत्री राजेश अग्रवाल पर कथावाचक का गंभीर आरोप, ₹15 लाख बकाया होने पर विधानसभा के बाहर आत्मदाह की चेतावनी

Storyteller Dr. Ramanuragi: छत्तीसगढ़ की राजनीति और आध्यात्मिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया,…

36 minutes ago

PM Modi Kolkata Rally: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से PM मोदी का शंखनाद, ₹18,000 करोड़ की सौगात के साथ टीएमसी पर किया तीखा प्रहार

PM Modi Kolkata Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की ऐतिहासिक धरती से पश्चिम बंगाल…

46 minutes ago

Chhattisgarh LPG Crisis: मिडिल ईस्ट की जंग का छत्तीसगढ़ में असर, पैनिक बुकिंग से गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ी मुसीबत

Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की तपिश अब…

57 minutes ago

This website uses cookies.