Ambikapur News : सरगुजा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत सामने लाने वाला एक बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है। संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के आकस्मिक निरीक्षण में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की बदहाल स्थिति उजागर हुई, जहां बुनियादी सुविधाओं से लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति तक में गंभीर लापरवाही पाई गई। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डा अनिल शुक्ला ने 24 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदारी का निरीक्षण किया गया। यहां स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह अव्यवस्थित मिलीं। अस्पताल परिसर में गंदगी का आलम था, वहीं दवाइयों का रखरखाव भी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाने वाले फ्लेक्स और बैनर पर्याप्त नहीं थे, जिससे आम जनता तक शासन की योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पा रही है।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एस. तोमर एक दिन, कम्प्यूटर ऑपरेटर शोयेव दो दिन तथा सफाई कर्मचारी अशोक एक दिन से अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा नेत्र सहायक अधिकारी लक्ष्मण गुप्ता को तत्काल प्रभाव से तीन दिनों के भीतर अपने मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में उपस्थित नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां भी साफ-सफाई और दवा प्रबंधन में लापरवाही सामने आई। वार्ड ब्वॉय बन्देश्वर राजवाड़े तीन दिनों से अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आगामी हीटवेव को ध्यान में रखते हुए डॉ शुक्ला ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी को तीन कार्यदिवस के भीतर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Karnataka SC Reservation News: बेंगलुरु में आयोजित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में…
Turkish Leader : भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों में मूंछों को पुरुषत्व,…
Terrace Garden : आज के दौर में शुद्ध और केमिकल मुक्त सब्जियां प्राप्त करना एक…
Punjab Politics : आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी…
Benjamin Netanyahu Cancer : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक चौंकाने वाले खुलासे में…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान ने…
This website uses cookies.