Himachal sex racket : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। सैनीमाजरा स्थित भूपेंद्रा होटल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की सात लड़कियों को रेस्क्यू किया। इस कार्रवाई में होटल का एक कर्मचारी और एक संचालक गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।
पुलिस ने यह कार्रवाई थाना प्रभारी राकेश राय के नेतृत्व में की। पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा और मौके पर पहुंचकर आपत्तिजनक गतिविधियों को रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, होटल गफूर मोहम्मद और खलील मोहम्मद द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो नालागढ़ के ही मंझोली क्षेत्र के रहने वाले हैं। होटल में काम करने वाला कर्मचारी गोपाल ग्राहकों से पैसे लेकर उन्हें लड़कियों के साथ कमरे उपलब्ध कराता था। इसी भूमिका के चलते सबसे पहले गोपाल को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद एक अन्य संचालक भी पकड़ा गया।
थाना नालागढ़ में गोपाल, गफूर मोहम्मद और खलील मोहम्मद के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और लड़कियों को किन तरीकों से यहां लाया जाता था।
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में तीन पंजाब, दो हरियाणा और दो उत्तर प्रदेश की हैं। पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर या मजबूरी में इस धंधे में धकेला गया था। डीएसपी ने कहा, “फरार संचालक की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस रैकेट का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला है।”
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ (बीबीएन) में देह व्यापार की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। बाहरी राज्यों से लड़कियों को लाकर होटल या लॉज में इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जाता है। इससे पहले भी, 24 जुलाई को नालागढ़ के नंगल क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में चार महिलाओं को रेस्क्यू किया था।
लगातार सामने आ रहे मामलों से स्पष्ट है कि बीबीएन क्षेत्र में सेक्स रैकेट संगठित तरीके से संचालित हो रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन इस तरह के रैकेट की जड़ों तक पहुंचना और उन्हें पूरी तरह खत्म करना अब समय की मांग बन गया है।
Read More : Trump tariff warning India : ट्रंप की भारत को नई धमकी, “24 घंटे में टैरिफ बम गिराएंगे
West Bengal Election 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा…
Manipur Earthquake: मणिपुर की राजधानी इंफाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप…
Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही राज्य में राजनीतिक…
Godda Triple Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक…
CG Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया।…
Journalist Arrest: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पत्रकारिता जगत में उस वक्त भारी आक्रोश फैल…
This website uses cookies.