House Collapse : घर से बाहर निकलते ही ढह गया पूरा मकान, 6 लोगों की बची जान; मलबे में दबा लाखों का सामान

सरगुजा के बतौली क्षेत्र में शनिवार रात कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। दीवार गिरने की आहट पर बाहर निकले राजकुमार यादव के परिवार के 6 सदस्य बाल-बाल बचे। हादसे में लाखों का सामान मलबे में दब गया।

House Collapse : सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में शनिवार रात एक परिवार उस वक्त बाल-बाल बच गया, जब सोने की तैयारी के दौरान उनका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घर की दीवार से मिट्टी गिरती देखकर परिवार के छह सदस्य आनन-फानन में बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही पूरा मकान जमींदोज हो गया। हादसे में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन घर के साथ रोजमर्रा के उपयोग का अधिकांश सामान मलबे में दब गया।

ads

घटना बतौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदपुर के लोहरटांगरपारा की है। यहां रहने वाले राजकुमार यादव शनिवार रात अपनी पत्नी सीता यादव और चार बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की दीवार से मिट्टी गिरने लगी। खतरे को भांपते हुए राजकुमार ने पत्नी और बच्चों के साथ तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। परिवार के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद पूरा कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। देखते ही देखते परिवार का आशियाना मलबे में तब्दील हो गया।

Adst

मलबे में दब गया अनाज और घरेलू सामान

मकान ढहने से घर में रखा चावल, धान, गेहूं, बर्तन और अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। परिवार के मुताबिक हादसे में उन्हें लाखों रुपये की क्षति हुई है। घर ढहने के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

परिवार ने शनिवार रात किसी तरह एक पक्के कमरे में जागकर रात गुजारी। लेकिन रविवार सुबह वह कमरा भी गिर गया। इससे परिवार की परेशानी और बढ़ गई। अब परिवार के पास सुरक्षित रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है और दैनिक उपयोग का सामान भी मलबे में दब गया है।

Adst

छह सदस्य बाल-बाल बचे

हादसे के समय घर में राजकुमार यादव, उनकी पत्नी सीता यादव और बच्चे संजय, पुष्पा, अमस्या तथा दीपा मौजूद थे। दीवार से मिट्टी गिरने के बाद समय रहते घर से बाहर निकलने के कारण सभी छह लोग सुरक्षित बच गए। अगर परिवार कुछ देर और घर के भीतर रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कच्चा मकान गिरने के बाद परिवार अब प्रशासन से राहत और रहने के लिए मदद की उम्मीद लगाए बैठा है।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

मुआवजा कार्रवाई का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन का ध्यान भी इस ओर गया है। जिला कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का आकलन किए जाने के बाद नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst