नई दिल्ली@thetarget365 : हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब का सेवन कर आप न केवल अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं बल्कि अपनी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सेब को सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है?
आप एक दिन में एक से दो सेब खा सकते हैं। सुबह-सुबह खाली पेट सेब का सेवन करने से बचना चाहिए। शाम के समय भी सेब खाने से सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है। सेब को नाश्ते के बाद कंज्यूम किया जा सकता है। सेब खाने के कम से कम आधे से एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। सेब का सेवन करने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आइए जानते हैं कि आपको सेब खाने के तुरंत बाद किन-किन चीजों को कंज्यूम करने से बचना चाहिए। सेब खाने के बाद मूली या फिर अचार जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस फल को खाने के बाद चाय पीने से भी बचना चाहिए। सेब खाने के तुरंत बाद दूध पीना गट हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सेब खाते समय आपको इन छोटी-छोटी बातों को अपने दिमाग में जरूर रखना चाहिए।
दादी-नानी के जमाने से सेब को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। सेब आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर मोटापे को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है। सेब बोन हेल्थ से लेकर हार्ट हेल्थ तक, आपकी सेहत को चौतरफा फायदे पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)
NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…
Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…
Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…
New Mexico Plane Crash : संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…
Sarguja School Teacher : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली…
Trump Xi Meeting : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अमेरिका को एक 'पतनशील राष्ट्र'…
This website uses cookies.