छत्तीसगढ़

Ambikapur Municipal Meeting: अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा में भारी हंगामा, खराब सड़कों और पक्षपात पर विपक्ष का वार

Ambikapur Municipal Meeting: अंबिकापुर नगर निगम की दूसरी सामान्य सभा गुरुवार को खराब सड़कों और फंड आवंटन में पक्षपात के आरोपों को लेकर भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। नियमानुसार हर दो महीने में होने वाली यह सभा छह महीने बाद आयोजित हुई, जिसे लेकर विपक्ष ने सत्तापक्ष (बीजेपी) पर नगर की उपेक्षा का आरोप लगाया।

प्रश्नकाल से ही तू-तू, मैं-मैं

जैसे ही सामान्य सभा शुरू हुई, प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने बीजेपी पार्षद शिवमंगल सिंह द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार की तारीफ किए जाने पर आपत्ति जताई। शफी अहमद ने कहा कि यह प्रश्नकाल है, यहां सवाल पूछिए, सरकार की वाहवाही मत करिए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई।

खराब सड़कें और ‘पक्षपात’ का आरोप

प्रश्नकाल के बाद, शहर की बदहाल सड़कों का मुद्दा गरमा गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि शहर की लगभग 70 प्रतिशत अंदरूनी सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं, जिनमें गड्ढे ही गड्ढे हैं। सत्तापक्ष ने सड़कों की खराब स्थिति के लिए भारी बारिश और फंड की कमी का हवाला दिया।

इस पर भड़के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि निगम दूसरे मदों के पैसों का उपयोग गड्ढे भरने में कर सकता था, लेकिन सत्तापक्ष ने लोगों को राहत देने की अनदेखी की।

सबसे गंभीर आरोप 18 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के आवंटन को लेकर लगा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी पार्षदों वाले वार्डों को ज्यादा पैसा दिया गया है, जबकि कांग्रेसी पार्षदों वाले वार्डों में पक्षपात करते हुए कम फंड दिया गया है, जिसे लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

महापौर ने मांगी माफी, विपक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

महापौर मंजूषा भगत ने माना कि इस साल अत्यधिक बारिश के कारण सड़कों की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा, “मैं गलती स्वीकार करती हूं कि निर्माण लेट से शुरू हो रहा है। मैं शहरवासियों से क्षमा भी मांगती हूं।” उन्होंने आश्वासन दिया कि PWD को 8 करोड़ रुपये मिल गए हैं और जल्द ही सड़कों का पैच रिपेयरिंग शुरू कर दिया जाएगा।

 

हालांकि, महापौर ने विपक्ष के हंगामे को ‘जबरदस्ती’ बताते हुए उन पर महिला महापौर को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हम डरते नहीं हैं, हम काम करके दिखाएंगे।”

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि निगम के पास सिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए भारत सरकार को भेजने लायक कोई ठोस कार्ययोजना ही नहीं है, जिससे शहर के विकास के लिए पैसा नहीं मिल पाएगा। साथ ही, दीपावली और छठ से पहले ठेला गुमटी वालों को बगैर सूचना हटाना भी आपत्तिजनक बताया।

Read More  : PAK Afghan Border Clash: पाक-अफगान संघर्ष पर भारत का करारा जवाब, “नाकामी का ठीकरा पड़ोसियों पर”

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

6 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

6 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

7 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

7 hours ago

This website uses cookies.