Hyderabad Airport Bomb Threat
Hyderabad Airport Bomb Threat: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA), शमशाबाद में शनिवार सुबह फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया। बहरीन से हैदराबाद आने वाली गल्फ एयर की फ्लाइट GF274 को सुरक्षा कारणों से मुंबई एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल के माध्यम से धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट पर आ गईं।सुबह करीब 6:50 बजे एयरपोर्ट ऑपरेशन सेंटर (APOC) को एक ईमेल भेजकर दावा किया गया कि गल्फ एयर की फ्लाइट में बम रखा गया है, जो लैंडिंग के तुरंत बाद विस्फोट करेगा। सूचना मिलते ही ATC ने फ्लाइट को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA), मुंबई की ओर मोड़ दिया।
फ्लाइट के मुंबई पहुँचते ही CISF, BDDS (बम डिस्पोजल स्क्वाड) और स्निफर डॉग्स ने विमान को घेर लिया। यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया और पूरी फ्लाइट व सामान की गहन जांच की गई। लगभग एक घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।धमकी ईमेल को फर्जी माना जा रहा है, लेकिन हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम, क्राइम ब्रांच और इंटेलिजेंस यूनिट ईमेल भेजने वाले के IP एड्रेस और लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी हैं। स्रोतों के अनुसार, हाल की सभी धमकियाँ एक ही पैटर्न पर भेजी गईं, जिससे साइबर एजेंसियाँ एक ही संदिग्ध मॉड्यूल पर फोकस कर रही हैं।
नवंबर महीने में चौथी बार RGIA को बम धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
सुबह 5:25 बजे ईमेल भेजकर दावा किया गया कि इंडिगो फ्लाइट 6E-68 में “ह्यूमन बम” है। ईमेल में LTTE और ISI का नाम भी लिखा था। जांच में धमकी फर्जी निकली।
दोपहर 3:30 बजे आए ईमेल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई। यह ईमेल भी फर्जी पाया गया।
रात में फिर ईमेल भेजकर हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का दावा किया गया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
ताज़ा मामला आज सुबह का है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था फिर बढ़ा दी गई है।
घटनाओं की पुनरावृत्ति के बाद CISF ने बैग स्कैनिंग बढ़ाई है, यात्रियों की ID चेकिंग सख्त कर दी गई है और एयरपोर्ट परिसर के सभी एरिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल सभी फ्लाइट्स सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.