राष्ट्रीय

IB recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 455 पदों पर निकली वैकेंसी

IB recruitment 2025 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau – IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट/मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) पदों पर कुल 455 वैकेंसी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां:

🔹 कुल पदों की संख्या – 455
🔹 पद का नाम – सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट)
🔹 आवेदन की शुरुआत – 6 सितंबर 2025
🔹 आवेदन की अंतिम तिथि – 28 सितंबर 2025
🔹 आधिकारिक वेबसाइट – www.mha.gov.in

वर्गानुसार पदों का वितरण:

सामान्य वर्ग (UR) – 219 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 46 पद

ओबीसी (OBC) – 90 पद

अनुसूचित जाति (SC) – 51 पद

अनुसूचित जनजाति (ST) – 49 पद

योग्यता और अनुभव:

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त होने के बाद कम से कम 1 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव जरूरी है।

सबसे महत्वपूर्ण – उम्मीदवार उसी राज्य का निवासी होना चाहिए, जिसके लिए आवेदन कर रहा है।

आयु सीमा:

उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹650
एससी / एसटी / अन्य वर्ग ₹550
कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले www.mha.gov.in पर जाएं।

“Recruitment of Security Assistant/MT 2025” लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

लॉगिन कर के दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर लें।

10वीं पास युवाओं के लिए IB में नौकरी पाने का यह एक शानदार अवसर है। अच्छी सैलरी, स्थिर नौकरी और देश की सुरक्षा में योगदान देने का मौका मिल रहा है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार योग्यता पूरी करते हैं, वे बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया में शामिल हों।

Read More  : Bengal Teacher Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला, 1300 उम्मीदवार टीएमसी नेताओं से जुड़े

Thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

5 hours ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

5 hours ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

5 hours ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

5 hours ago

This website uses cookies.