India vs Pakistan :भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में होने वाले मैच को लेकर बीते कुछ समय से बॉयकॉट की मांग जोर पकड़े हुए हैं। खासतौर पर अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में इस मुकाबले को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। दोनों देशों के चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिकेट मैच आज रात 8 बजे खेला जाना है, लेकिन अगर किसी कारणवश यह मुकाबला आखिरी समय पर रद्द हो जाता है तो बीसीसीआई (BCCI) को आर्थिक तौर पर कितना नुकसान उठाना पड़ सकता है, यह सवाल सभी के जेहन में है।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले को क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मैच की व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ने वाली होती है, जिससे बीसीसीआई को ब्रॉडकास्टिंग डील से भारी-भरकम राजस्व मिलता है। यदि यह मैच रद्द होता है, तो बीसीसीआई को लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।
दरअसल, बीसीसीआई ने 2024 में 4 आगामी एशिया कप टूर्नामेंट्स के लिए ब्रॉडकास्टिंग राइट्स 170 मिलियन डॉलर (करीब 1500 करोड़ रुपये) में बेच दिए हैं। इस रकम में से लगभग 375 करोड़ रुपये 2025 के एशिया कप के हिस्से में आते हैं। भारत-पाक मैच के बिना ब्रॉडकास्टर इस डील से नाराज हो सकते हैं और कड़े सवाल उठा सकते हैं। इसके अलावा स्थिति बिगड़ी तो इस महंगे सौदे को बीच में ही खत्म करने की नौबत भी आ सकती है।
भारत-पाक मैच की वजह से ब्रॉडकास्टर को भारी विज्ञापन राजस्व मिलता है। ACC और ICC जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत-पाक मुकाबले का 10 सेकेंड का विज्ञापन स्लॉट करीब 25-30 लाख रुपये में बिकता है। मैच नहीं होगा तो ब्रॉडकास्टर को बड़े ब्रांड से एड मिलना मुश्किल होगा।
एशिया कप के लिए फिलहाल टीम इंडिया के पास कोई टाइटल स्पॉन्सर नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग पर रोक के बाद ड्रीम11 जैसी कंपनियों की डील खत्म हो चुकी है। लेकिन फिर भी अन्य बड़ी कंपनियां स्पॉन्सर के तौर पर बोर्ड से जुड़ी हैं। यदि मैच रद्द होता है तो स्पॉन्सर भी बीसीसीआई से सवाल पूछेंगे और भविष्य की साझेदारी पर असर पड़ सकता है।
भारत-पाक मुकाबला इतना बड़ा होता है कि इसके टिकट मिनटों में बिक जाते हैं। मैच रद्द होने से टिकट बिक्री से होने वाला भारी राजस्व भी बीसीसीआई को नहीं मिलेगा। साथ ही आखिरी समय पर मैच रद्द होने से बीसीसीआई की विश्वसनीयता और छवि पर भी असर पड़ेगा। फैंस और स्टेकहोल्डर्स के बीच बोर्ड की साख कमजोर हो सकती है।
India vs Pakistan Boycott के चलते यदि यह मैच रद्द होता है, तो बीसीसीआई को न केवल करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा, बल्कि इसकी ब्रांड वैल्यू और स्पॉन्सरशिप डील्स पर भी नकारात्मक असर होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला सिर्फ खेल नहीं बल्कि भावनाओं का संगम है, इसलिए ऐसे विवादों से बचना जरूरी है ताकि खेल की गरिमा बनी रहे।
Gig Workers Strike : देशभर में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम…
Dollar vs Rupee : भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों के लिए आज का दिन बेहद…
Dhar Bhojshala Case : मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर…
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
Raipur Banke Bihari : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नयापारा में स्थित ऐतिहासिक बांके बिहारी…
Amazon Layoffs : वैश्विक ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) में एक बार फिर कर्मचारियों पर…
This website uses cookies.