Oplus_131072
रायपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ में संरक्षित तोतों व अन्य पक्षियों की अवैध खरीदी-बिक्री और उन्हें कैद में रखने के मामलों पर वन विभाग ने सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अधिकारी ने सभी जिलों के डीएफओ को स्प्ष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि चेतावनी के बाद भी इन पक्षियों को कैद में रखा गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर वन विभाग ने ऐसे सभी व्यक्तियों को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद व्यापक जांच अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश में संरक्षित तोतों और अन्य पक्षियों की जमकर खुले तौर पर बिक्री हो रही है, और कई लोग इन्हें खरीदकर पिंजरों में कैद कर रहे हैं। इससे न केवल इन पक्षियों की आजादी का हनन हो रहा है, बल्कि पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वन विभाग ने टोल फ्री नंबर 18002337000 जारी किया है, जहां पर लोग अवैध तोता पालन और बिक्री की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, जिला मुख्यालय के वन मंडल अधिकारियों से सीधे संपर्क किया जा सकता है।
ODI World Cup 2027 : क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व…
NEET Online Exam : नीट (NEET) 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे…
Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…
Korba Elephant Menace : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का…
RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…
Bilaspur Fuel Crisis: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…
This website uses cookies.