लखनपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम ढोढ़ाकेसरा महुआ टिकरापारा स्थित सुने मकान में फांसी के फंदे पर झूलती 18 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच में जुटी है।
कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया कि फांसी के फंदे पर झूलती युवती की लाश सूने मकान में मिली है। पूछताछ में पता चला कि मृतिका का नाम चंदा दास पिता लखन दास 18 वर्ष है। घर के कपड़ों को चूहा काटकर नष्ट कर रहे थे, जिसके लिए पेटी खरीदने मृतिका चंदा दास बोल रही थी। मृतिका के पिता लखन दास ने अपने पुत्र को एक हजार रुपये देकर पेटी लाने को कहा तथा खुद बकरी चराने जंगल चला गया। जब लखनदास घर पहुंचा तो उसकी पुत्री चंदा दास घर में नहीं थी। रिश्तेदार के यहां गई होगी सोचकर उसकी खोजबीन नहीं की। तीन दिनों के बाद पड़ोस की सूने मकान में दुर्गंध आने पर कुन्नी पुलिस को सूचना दी गई। सुचना उपरान्त पुलिस मौके पर पहुंची तो फांसी पर झूलती हुई युवती की लाश मिली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सुपुर्द किया तथा मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…
Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…
New Mexico Plane Crash : संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…
Sarguja School Teacher : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली…
Trump Xi Meeting : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अमेरिका को एक 'पतनशील राष्ट्र'…
Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…
This website uses cookies.