अंतरराष्ट्रीय

Khyber Pakhtunkhwa: तालिबान वार्ता नाकाम होने का असर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला

Khyber Pakhtunkhwa: तालिबान से शांति वार्ता के विफल होते ही पाकिस्तान को बड़ा सुरक्षा झटका लगा है। बुधवार को उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को आईईडी ब्लास्ट से निशाना बनाया, जिसमें एक कैप्टन समेत छह सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इन सैनिकों को शहीद बताते हुए उनकी तस्वीरें जारी की हैं।

हमला अफगानिस्तान सीमा से लगे सुल्तानी इलाके में हुआ, जब सुरक्षा बलों का काफिला इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और फिर एक ट्रक के पास आईईडी विस्फोट कर दिया। विस्फोट के बाद सेना के वाहनों में आग लग गई। ISPR के अनुसार, इस हमले में मेडिकल ऑफिसर कैप्टन नोमान सलीम (24 वर्ष), हवलदार अमजद अली (39), नायक वकास अहमद (36), सिपाही एजाज अली (23), मुहम्मद वलीद (23) और मुहम्मद शहबाज (32) शहीद हुए।

जवाबी कार्रवाई में 7 आतंकी ढेर

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 7 आतंकवादी मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए। इसके बाद सेना ने बलूचिस्तान के क्वेटा और केच जिलों में दो अलग-अलग काउंटर-टेरर ऑपरेशन चलाए, जिनमें 18 आतंकवादी मारे गए। इनमें से चिल्टन इलाके में 14 और बुलेदा में 4 आतंकी मारे गए।

हमलों में तेजी और बढ़ती आतंकी चुनौती

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से आतंकी हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। ये हमले ज्यादातर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हो रहे हैं और इनके निशाने पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और सेना हैं। हमलों में यह उछाल 2022 में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते के टूटने के बाद आई है।

रविवार को भी पाकिस्तानी बलों ने अफगान सीमा पर दो बड़े घुसपैठ प्रयासों को नाकाम किया था, जिसमें चार आत्मघाती हमलावरों समेत 25 आतंकी मारे गए। सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान और कुर्रम जिलों में हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद करने की जानकारी दी थी।

तालिबान से वार्ता बेनतीजा

हालिया हमले ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच कतरी मध्यस्थता में हुई चार दिवसीय वार्ता असफल रही। इस वार्ता में पाकिस्तान ने TTP की बढ़ती आतंकी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया था। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने पुष्टि की कि वार्ता “बेनतीजा” रही और इस असफलता के बाद आतंकियों ने हमले तेज कर दिए हैं।

पाकिस्तान ने काबुल पर आरोप लगाया है कि वह चरमपंथियों पर लगाम लगाने के अपने वादों से पीछे हट गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति यूं ही बनी रही तो पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष और कठिन हो सकता है।

Read More : Women’s World Cup 2025: यादगार पारी! जेमिमा रॉड्रिग्ज ने जमाया शतक, टीम इंडिया की उम्मीदें बरकरार

Thetarget365

Recent Posts

GT vs KKR : शुभमन गिल के तूफान में उड़ी केकेआर, गुजरात टाइटंस की लगातार तीसरी जीत

GT vs KKR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के भव्य…

8 hours ago

Trump vs NATO: “बेकार और कागजी शेर”, होर्मुज स्ट्रेट खुलते ही ट्रंप ने पुराने सहयोगियों की कर दी सरेआम बेइज्जती!

Trump vs NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है…

9 hours ago

Women Reservation Bill : 11 साल का रिकॉर्ड टूटा; आखिर कैसे ‘विशेष बहुमत’ के चक्रव्यूह में फंसी सरकार?

Women Reservation Bill :  संसद के विशेष सत्र का दूसरा शुक्रवार भारतीय संसदीय इतिहास में…

10 hours ago

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल फेल होने के बाद सरकार के पास बचे 5 रास्ते, देखें विश्लेषण!

Women Reservation Bill :  लोकसभा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की शाम भारतीय संसदीय इतिहास…

10 hours ago

Women Reservation Bill : “आरक्षण तो बहाना था, निशाना कुछ और”, महिला आरक्षण बिल गिरने पर राहुल गांधी का बड़ा हमला!

Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…

10 hours ago

This website uses cookies.