Pakistan Afghanistan Ceasefire: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब शांति की उम्मीद जगी है। दोनों देशों ने सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति बना ली है। इस समझौते में तुर्किए और कतर ने अहम मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। तुर्किए के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक संयुक्त बयान (Joint Statement) जारी करते हुए जानकारी दी कि आगामी 6 नवंबर को एक और हाई-लेवल मीटिंग इस्तांबुल में आयोजित की जाएगी, जिसमें युद्धविराम को मजबूत करने की रूपरेखा तय की जाएगी।
तुर्किए के विदेश मंत्रालय के अनुसार, 18-19 अक्टूबर को दोहा में पहली बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी थी। इसके बाद 25 से 30 अक्टूबर के बीच इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें तुर्किए और कतर ने मध्यस्थता की। इस बैठक में सभी पक्षों ने सीजफायर को मजबूत करने और भविष्य में इसे बनाए रखने की दिशा में बातचीत की।
संयुक्त बयान में कहा गया, “सभी पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि शांति और स्थिरता के लिए एक मॉनिटरिंग मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा, जो सीजफायर तोड़ने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।”
गौरतलब है कि हाल के हफ्तों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले किए जाने के बाद तालिबान सरकार ने भी कड़ा जवाब दिया। अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, जबकि पाकिस्तान सेना ने अपने 23 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की।
इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद नाजुक हो गए थे। कतर के हस्तक्षेप के बाद एक अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनी, लेकिन इस्तांबुल में चार दिनों तक चली बातचीत किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि तुर्किए और कतर के लगातार प्रयासों से दोनों पक्ष फिर से वार्ता टेबल पर लौटे और अंततः सीजफायर पर समझौता हो गया।
अब अगली बैठक 6 नवंबर को इस्तांबुल में होगी, जिसमें युद्धविराम की निगरानी व्यवस्था और उल्लंघन की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि तुर्किए और कतर की भूमिका इस पूरे प्रक्रिया में निर्णायक रही है। दोनों देशों ने न सिर्फ मध्यस्थता की, बल्कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए तैयार करने में भी बड़ी कूटनीतिक मेहनत की।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति दक्षिण एशिया में स्थिरता की दिशा में एक अहम विकास है। हालांकि, यह देखना होगा कि दोनों देश कितनी गंभीरता से इस समझौते का पालन करते हैं और क्या यह स्थायी शांति की ओर पहला कदम साबित होता है या नहीं।
Nosebleed in Summer : गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…
Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…
India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…
Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…
Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…
Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…
This website uses cookies.