Imran Khan News
Imran Khan News : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में, बलूचिस्तान मीडिया ने दावा किया कि इमरान खान की जेल में हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से देश में तनाव बढ़ गया है। दूसरी ओर, इमरान खान के परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उनके परिजन और समर्थक जेल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिवार ने जेल प्रशासन और सेना से इमरान खान के ज़िंदा होने का सबूत सार्वजनिक रूप से मांगा है।
इस गंभीर स्थिति के बीच, इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को सख्त चेतावनी दी है। नौरीन नियाजी ने धमकी दी है कि “अगर उनके भाई को कुछ हुआ तो सेना प्रमुख के वंशज देश में कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इमरान खान को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित रखा गया है। नोरीन ने कहा कि अगर इमरान खान की तरफ से कोई भी संदेश या शब्द आया, तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जेल के फाटक तोड़कर उन्हें छुड़ा लेंगे।
इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ने देश के वर्तमान हालात को लेकर भी तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा हालात इतिहास के सबसे खराब, सबसे बुरे और सबसे दर्दनाक हालात हैं। उनके अनुसार, पाकिस्तान इतिहास के सबसे काले दौर से गुजर रहा है।
नौरीन नियाजी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को सेना के हाथों की ‘कठपुतली’ करार दिया। उन्होंने सेना प्रमुख असीम मुनीर के शासनकाल की तुलना हिटलर के शासन से करते हुए कहा कि, “असीम मुनीर का शासनकाल हिटलर के शासन से भी बदतर है, क्योंकि पाकिस्तान में जनता और मीडिया को आवाज उठाने का हक नहीं है।” यह बयान पाकिस्तान के मौजूदा सैन्य-राजनीतिक परिदृश्य पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इस पूरे विवाद के बीच, पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष (COAS) आसिम मुनीर के कार्यकाल की समाप्ति की तिथि आज, 29 नवंबर है। मुनीर की नियुक्ति को लेकर 2022 में जारी हुआ गजट नोटिफिकेशन आज समाप्त हो रहा है।
हालांकि, अभी तक उनके सेवा विस्तार (Service Extension) या चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के नए पद के लिए कोई आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। सेवा विस्तार के लिए नया नियमादेश जारी करना आवश्यक है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने अब तक यह आदेश जारी नहीं किया है।
यदि सेवा विस्तार का आदेश आज जारी नहीं किया गया तो कानूनी रूप से मुनीर को सोमवार से सेवानिवृत्त (Retired) माना जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान ने हाल ही में अपने कानून और संविधान में संशोधन कर सैनिक प्रमुखों की सेवा अवधि 3 से बढ़ाकर 5 साल कर दी है। इस संशोधन के तहत, मुनीर की मूल सेवानिवृत्ति की तिथि 2022 से बढ़ाकर 27 नवंबर 2027 कर दी गई है। साथ ही, चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) का एक नया पद भी बनाया गया है, जिसकी अवधि 2030 तक 5 साल होगी।
Read More : Elephants Terror: हाथियों का आतंक! खलिहान में सो रहे दंपत्ति पर हमला, गांव में दहशत का माहौल
India 6G Budget: भारत ने संचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करने के संकल्प के…
Agra Crime : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हृदयविदारक और हैरान कर देने…
Al-Aqsa Mosque Closure: रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान यरूशलेम स्थित इस्लाम के तीसरे सबसे…
Period Leave: देश की सर्वोच्च अदालत ने महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म (Menstrual Leave)…
Pak-Afghan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमाई तनाव अब एक गंभीर सैन्य संघर्ष का…
Illegal Opium Farming: क्या खजुरी का तुर्रीपानी गांव बन रहा था नशे का नया गढ़?…
This website uses cookies.