Thetarget365

Income tax raid : चिरमिरी में इनकम टैक्स का छापा, एसईसीएल के ब्लास्टिंग मैनेजर के घर कार्रवाई

Income tax raid : एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां इनकम टैक्स विभाग ने आज सुबह एसईसीएल (SECL) के ब्लास्टिंग मैनेजर रवि शंकर चक्रधारी के निवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई सुबह करीब 8:00 बजे शुरू हुई।

जानकारी अनुसार, इनकम टैक्स की चार गाड़ियों में टीम रवि शंकर चक्रधारी के घर पहुंची और घर के भीतर गहन तलाशी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कई दस्तावेजों और फाइलों की जांच की। फिलहाल घर के भीतर पूछताछ और छानबीन का सिलसिला जारी है।

पूछताछ जारी, कई अहम दस्तावेज जब्त होने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, रेड के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जो SECL के रिफंड क्लेम और टैक्स रिकॉर्ड से जुड़े हो सकते हैं। दोनों संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पूछताछ के बाद कुछ और बड़े नामों के सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

क्षेत्र में मचा हड़कंप, आयकर विभाग की अगली चाल पर नजर

SECL के अधिकारी के घर पर रेड पड़ने और चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ कार्रवाई से पूरे कोरिया जिले में हड़कंप मच गया है। यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि आयकर विभाग अपनी अगली कार्रवाई में क्या कदम उठाता है।

SECL के सिस्टम पर भी सवाल, विभागीय जांच की संभावना

SECL (South Eastern Coalfields Limited) के भीतर फर्जी रिफंड मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम सामने आने से सिस्टम की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यदि यह मामला सही साबित होता है तो SECL के आंतरिक जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा बड़ा घोटाला?

अब तक के घटनाक्रम से यह संकेत मिल रहा है कि यह कोई साधारण टैक्स चोरी का मामला नहीं बल्कि एक गंभीर वित्तीय घोटाले की ओर इशारा कर सकता है। आयकर विभाग की यह रेड सिर्फ शुरुआत हो सकती है। जब तक विभाग अपनी जांच पूरी नहीं करता, तब तक कई सवालों के जवाब अधूरे रहेंगे। लेकिन इतना तय है कि मामला बड़ा है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं।

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

Raigarh News: घरघोड़ा की कुरकुट नदी में मिले दो हाथी शावकों के शव, करंट से मौत की आशंका, जांच में जुटी टीमें

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वन्यजीव प्रेमियों को विचलित करने वाली एक हृदयविदारक…

2 hours ago

Durg Police Brutality: दुर्ग में पुलिस का खौफनाक चेहरा, भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से लहूलुहान किया; भारी बवाल

Durg Police Brutality: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाला…

2 hours ago

This website uses cookies.