Independence Day 2026: देश शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस वर्ष समारोह की सबसे खास बात यह रही कि लाल किले की प्राचीर से पहली बार ‘वंदे मातरम’ का विशेष गायन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।




पीएम मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराते ही पूरे समारोह स्थल पर देशभक्ति का माहौल और अधिक भावुक हो गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और भारतीय परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सम्मान दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर लाल किला एक बार फिर देश की लोकतांत्रिक और राष्ट्रीय चेतना का प्रमुख केंद्र बना।

तिरंगे के साथ दी गई 21 तोपों की सलामी
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। यह सैन्य सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रमुख परंपराओं में शामिल है। तोपों की सलामी के दौरान लाल किले का पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की परंपरा, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की झलक भी देखने को मिली।

ज्ञानपथ पर बनी वंदे मातरम की आकृति
इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवाओं की भागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया। करीब 2,500 एनसीसी कैडेट और माय भारत के वॉलंटियर्स ने ज्ञानपथ पर मिलकर ‘वंदे मातरम’ की आकर्षक आकृति बनाई। युवाओं की इस प्रस्तुति ने समारोह को खास बना दिया। इसके जरिए देश की युवा शक्ति और राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित किया गया

लाल किले पर प्रधानमंत्री का हुआ भव्य स्वागत
राजघाट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले पहुंचे। यहां सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर पहुंचे। कुछ ही देर में वह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में इस बार कई खास कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।

पहली बार लाल किले पर गूंजेगा वंदे मातरम्
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को खास बनाने के लिए लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का विशेष गायन किया जाएगा। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति होगी। ‘वंदे मातरम्’ को स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़कर देखा जाता है। समारोह में इसके विशेष गायन से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा।

तिरंगे के साथ होगी 21 तोपों की सलामी
प्रधानमंत्री के ध्वजारोहण के बाद परंपरा के अनुसार 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर लाल किले के ऊपर से पुष्प वर्षा करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। उनके भाषण पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

2500 कैडेट बनाएंगे वंदे मातरम् की आकृति
स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवाओं की भागीदारी भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। करीब 2,500 एनसीसी कैडेट और माय भारत वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाएंगे। इस आयोजन के जरिए युवाओं की देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सामने लाने की कोशिश की गई है।
लाल किले की सुरक्षा में हजारों जवान तैनात
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में करीब 15 से 20 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। लाल किले और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

1000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी
लाल किले और आसपास के इलाकों में निगरानी के लिए 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए समारोह स्थल और आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भीड़ की गतिविधियों, संदिग्ध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े किसी भी संभावित मामले पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं।
5000 विशेष मेहमानों को किया गया आमंत्रित
इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 5,000 विशेष अतिथियों के शामिल होने की जानकारी है। इनमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग शामिल हैं। केंद्र सरकार ने समारोह में युवाओं, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, इनोवेटर्स और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष महत्व दिया है।
ओलंपियाड के 19 पदक विजेता होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान मिलेगा। इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमैटिकल ओलंपियाड 2026 के 19 पदक विजेता छात्र विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियों को देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के तौर पर पेश किया जाएगा।
युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप युवाओं पर खास फोकस
समारोह में युवा इनोवेटर्स, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से जुड़े इंटर्न और स्टार्टअप क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं को भी विशेष आमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं और माय भारत वॉलंटियर्स को भी समारोह में शामिल होने का अवसर मिला है।
विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी होंगे शामिल
स्वतंत्रता दिवस समारोह में NAMASTE, PM AJAY और SEED जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों की मौजूदगी के जरिए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं के प्रभाव को भी रेखांकित किया जाएगा।
दिल्ली के स्कूली छात्रों को भी मिला मौका
दिल्ली सरकार के स्कूलों में आयोजित क्विज और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुने गए विद्यार्थियों को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इससे छात्रों में राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह बढ़ाने और उन्हें देश के विकास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार युवाओं की भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। ओलंपियाड विजेताओं से लेकर युवा इनोवेटर्स, इंटर्न, स्टार्टअप से जुड़े युवाओं और स्वयंसेवकों तक को समारोह का हिस्सा बनाया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी की प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। पीएम मोदी के संबोधन में भी युवाओं और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए जाने की उम्मीद है।
Read More : Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी लाल किले से देंगे संदेश, जानिए क्या होगा खास











