PM Modi Independence Day Speech LIVE : लाल किले से PM मोदी का संदेश, बोले -1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल के लिए ट्रेनिंग

PM Modi Independence Day Speech : देश शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इस वर्ष लाल किले पर आयोजित समारोह में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब पहली बार यहां ‘वंदे मातरम’ का विशेष गायन किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी देकर राष्ट्रीय सम्मान की परंपरा निभाई गई।

ads
Adst

दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा, हमें इससे सावधान रहने की जरूरत- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद, माओवाद ने युवाओं को बर्बाद किया. नक्सलवाद, माओवाद से संविधान की धज्जियां उड़ी. मगर अब नक्सली माओवादी हिंसा दम तोड़ चुकी है. दिमागी नक्सली मौके की तलाश में हैं. हमें नक्सलवाद की चुनौती से सावधान रहने की जरूरत है.

Adst

गांव-गांव, शहर-शहर से टैलेंट ढूंढेंगे, देश की प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देंगे- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2030 का ओलंपिक भारत में हो रहा है. चाहता हूं कि 2036 का भी भारत में ही हो. गांव-गांव, शहर-शहर से टैलेंट ढूंढेंगे. देश की प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देंगे. खेल के क्षेत्र में टैलेंट हंट का आयोजन करेंगे.

लाल किले से युवाओं के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान

पीएम मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया.

1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग
युवाओं के लिए सस्ता डेटा उपलब्ध
युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग
गरीब, मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए कोचिंग
युवाओं को परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग

Adst

मोदी बोले- आज जमाना डेटा सेंटर, एआई, क्वॉंटम का है

पीएम ने कहा- सप्तधारा की तीसरी शक्ति है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन। आज जमाना डेटा सेंटर, एआई, क्वॉंटम का है। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी भी हमें चुनौती दे रही हैं।हमें इनोवशन का हब बनना है। भारत की डिजिटल पब्लिक टेक्नोलॉजी को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाना है। हमें इसके लिए प्रयास करने चाहिए।

मोदी बोले- फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग में ग्लोबल मार्केट में पहचान बनानी है

पीएम ने कहा- सप्तधारा की दूसरी शक्ति है किसान और फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग। हमें इस दिशा में आगे बढ़ना है। हमें वहां पहुंचना है। हमारे खान-पान मसालों फूल फल को ग्लोबल ब्रांच बनने चाहिए।

मोदी बोले- हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा

आज देश के सामने शक्ति की सप्तधारा का आवाहन करता हूं। आने वाले 5-7 साल में जो पिछले 5-7 दशक में नहीं हुआ। वो सप्तधारा से सामर्थ्य से शक्ति से देश को नई ऊंचाई, नई गति देंगे।

हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा। हमें छोटे पुर्जे भी बनाने हैं। हमें कंपोनेंट से लेकर कंपलीट मैन्यूफैक्चरिंग तक चाहिए। हर उद्योग से मैं कहना चाहता हूं ग्लोबल मार्केट में हमारी पहचान विश्वसनीयता के साथ होनी चाहिए। क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

मोदी बोले- हमें वर्क कल्चर, काम की गति को बदलना होगा

पीएम ने कहा- मुझे देश के किसान, युवाओं, महिलाओं पर भरोसा है। उनके दम पर हम इस सपने को साकार कर सकते हैं। रिफॉर्म हमारे लिए कन्विक्शन है। हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल चुके हैं। सबको अपनी सोच में, लक्ष्यों को रिफॉर्म करना होगा।

मोदी बोले- दुनिया हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी है

पीएम ने कहा- भारत के पास पॉलिटिकल मेंडेट है, स्थिर सरकार है मजबूत न्याय तंत्र है भारत का संविधान है। दुनिया हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी है।

हमारे साथ एफटीए हो रहा है। ट्रेड एग्रीमेंट हो रहे हैं। भारत के उत्पाद की हर चीज विश्व के बाजार में पहुंचे। टेक्सटाइल, मशीन, दवाईयां हो उससे पहुंचाना है।

पंजाब के लुधियाना से तमिलनाडु के त्रिपुर तक हमारा टेक्सटाइल सेक्टर दुनिया में पहुंच सकता है।

मोदी बोले- आत्मनिर्भर को लेकर एसी में बैठने वाले लोग सवाल उठाते थे

पीएम ने कहा- जब हम आत्मनिर्भरता की बात करते थे तो एयर कंडीशन में बैठने वाले लोग बोलते थे ग्लोबालाइजेशन का क्या होगा। अब वो नहीं दिखते हैं।

दुनिया के पास जो कुछ है उसको वैपेनाइज कर रही है। ऐसे समय में हम आत्मनिर्भर के मंत्र को लेकर सही दिशा में नहीं चलते तो इन चुनौतियां का सामना कैसे करते।

पीएम मोदी ने किया सप्तधारा का आह्वान

    1. मैन्युफैक्चरिंग, उत्पादन
    2. कृषि फूड प्रॉसेसिंग
    3. टेक्नॉलजी और इनोवेशन
    4. गति शक्ति (फास्ट कनेक्टिविटी)
    5. रक्षा शक्ति
    6. ग्रीन इकोनॉमी, ब्लू इकोनॉमी
    7. भारत की सॉफ्ट पावर

जो काम 50 साल में नहीं हुए वो हमें 5 साल में करने हैं: PM मोदी

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास स्थिर और मजबूत सरकार है. भारत का हर उत्पाद को पूरी दुनिया में पहुंचाना है. दुनिया के 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता है. सही दिशा में नहीं चले होते तो मुकाबला कैसे करते. हमारे पास दिशा देने वाला संविधान है. दुनिया के अच्छा और सस्ता उत्पाद देना होगा. 2047 का लक्ष्य मजबूत नींव पर खड़ा है. सोच बदलनी होगी. जो काम पांच दशक में नहीं हुए वो 5 साल में करने होंगे.

    मोदी बोले- आत्मनिर्भर को लेकर एसी में बैठने वाले लोग सवाल उठाते थे

    पीएम ने कहा- जब हम आत्मनिर्भरता की बात करते थे तो एयर कंडीशन में बैठने वाले लोग बोलते थे ग्लोबालाइजेशन का क्या होगा। अब वो नहीं दिखते हैं।दुनिया के पास जो कुछ है उसको वैपेनाइज कर रही है। ऐसे समय में हम आत्मनिर्भर के मंत्र को लेकर सही दिशा में नहीं चलते तो इन चुनौतियां का सामना कैसे करते।

    दुनिया में यूरिया 3000, भारत में 300 में दिया- PM मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि यूरिया महंगी हुई लेकिन इसका जनता पर बोझ नहीं पड़ने दिया. महंगाई का बोझ सरकार ने अपने कंधों पर उठाया. यूरिया हम किसानों को 300 में देते हैं. दुनिया में यूरिया 3000 में और भारत में 300 रुपये में है. पीएम ने कहा कि भारत में DAP 1350 में मिल रहा है.

    जंग के दौरान अफवाह फैलाई गई, कुछ लोगों को इसमें ही आनंद: PM मोदी

    लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने दुनिया में चल रहे युद्ध का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में देश ने कई संकटों का सामना किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश को चिंतित रखने में कुछ लोगों को आनंद आता है. युद्ध के दौरान कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई. लोगों ने कहा कि तेल नहीं मिलेगा. गैस नहीं मिलेगी. भारत को डराने में कुछ लोगों को मजा आया.

    देश में पहली बार हाइड्रोजन से ट्रेल चली- PM मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि 90 साल में रेल का इलेक्ट्रीफिकेशन हुआ लेकिन 10 साल में हमने 70 फीसदी इलेक्ट्रीफिकेशन का काम किया. देश में पहली बार हाइड्रोजन से ट्रेल चली.

    जंग के दौरान लोगों ने अफवाह फैलाई- पीएम मोदी

    पीएम ने कहा कि जंग के दौरान लोगों ने अफवाह फैलाई कि गैस, पेट्रोल नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि संकट के समय भी कुछ लोगों ने संसाधनों को हथियार बनाया

    99 फीसदी नो-गो एरिया को गो-अहेड एरिया बनाया- PM मोदी

    पीएम मोदी ने समंदर में कच्चे तेल पर कहा कि हमने 99 फीसदी नो-गो एरिया को गो-अहेड एरिया बनाया. समुद्र मंथन योजना के लिए 85 हजार करोड़ दिया. 2014 से पहले देश में 70 शहरों में पाइपगैस था. अब 700 शहरों में पाइप से गैस पहुंच रही है.

    देश में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन चली- पीएम मोदी

    पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन चली.

    सेमीकंडक्टर और एनर्जी सिक्युरिटी में महारत हासिल करेंगे: पीएम मोदी

    लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स और एनर्जी सिक्योरिटी में महारत हासिल करेंगे. देश में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो चुके हैं. आने वाले समय में 4-5 प्लांट और शुरू होंगे. अब एनर्जी के बिना नई दुनिया को चलाना मुश्किल होगा. उर्जा सुरक्षा दुनिया के लिए इस वक्त जरूरी मांग है. 2047 तक 100 जीगावाट एटमी एनर्जी का लक्ष्य है.

    अपने हितों की रक्षा हमें खुद करनी होगी

    पीएम मोदी ने कहा कि दूसरे देशों पर निर्भर होकर नहीं जीना है. अपने हितों की रक्षा हमें खुद करनी होगी. हम आत्मनिर्भर भारत की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं. आत्मनिर्भर भारत हमे विकसित भारत की ओर ले जाएगा. हमें अपनी क्षमताओं को बढ़ाना हो

    राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को किया नमन

    लाल किले पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के संघर्ष में उनके योगदान को याद किया। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले पहुंचे, जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर देशभर में लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

    ज्ञानपथ पर युवाओं ने बनाई वंदे मातरम आकृति

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार युवा शक्ति की भागीदारी भी खास रही। करीब 2,500 एनसीसी कैडेट और माय भारत वॉलंटियर्स ने ज्ञानपथ पर मिलकर ‘वंदे मातरम’ की विशाल आकृति तैयार की। युवाओं की इस प्रस्तुति ने समारोह में देशभक्ति का रंग और गहरा कर दिया। इससे नई पीढ़ी के भीतर राष्ट्रीय भावना और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी सामने आया।

    सुरक्षा के लिए हजारों जवान तैनात

    लाल किले पर आयोजित समारोह को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करीब 15 से 20 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए हैं। इसके अलावा एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

    पांच हजार विशेष अतिथि भी समारोह में शामिल

    इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 5,000 विशेष अतिथियों के पहुंचने की जानकारी है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को इस राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा बनाया गया है। विशेष अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को और व्यापक स्वरूप दिया है। समारोह में परंपरा, राष्ट्रीय गौरव और युवा भागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

    मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल हर भारतीय के मन से जुड़ा

    पीएम ने कहा- मेक इन इंडिया, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल इन सारे क्षेत्रों में आज हर भारतीय का मन जुड़ रहा है।

    देश आजाद होने के बाद हमारे यहां सेमीकंडक्टर की बातें होती थीं लेकिन हमारे कोई प्लांट नहीं बना लेकिन आज चिप का महत्व हम समझते हैं। हर क्षेत्र में चिप जरूरी है।

    चिप के बिना दुनिया थम जाएगी। भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया। 3 प्लांट शुरू हो गए हैं और वहां से एक्सपोर्ट होना भी शुरू हो गया है।

    Image

    मोदी ने कहा- 2047 में विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता

    पीएम बोले- भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, आत्मनिर्भर बनना है। दुनिया में जल्दी सस्ता मिलता है लेकिन उससे हमारे सामर्थ्य तैयार नहीं होता है इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है। अपने हितों की सुरक्षा खुद करनी है।

    मोदी बोले- हर साल 3 गुना ज्यादा तेजी से गरीबों के लिए काम किया

    • पीएम ने कहा- 12 साल में डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, खादी और ग्रामोद्योग 5 गुना, इलेक्ट्रिक मैन्यूफैक्चरिंग 7 गुना किया।
    • रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना, मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा। इंटरनेट यूजर 4 गुना, डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े।
    • हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से नल से जल कनेक्शन दिए। 6 गुनी ज्यादा रफ्तार से गैस कनेक्शन दिए।
    • हर साल 4 गुनी रफ्तार से टॉयलेट बनाई और हर साल 3 गुना ज्यादा तेजी से गरीबों के लिए घर देने का काम किया।

    पीएम बोले- 12 साल में हम मेजर फास्टेस्ट इकोनॉमी बने

    पीएम मोदी ने कहा- 12 साल में इतने कम समय में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। 12 साल में हम मेजर फास्टेस्ट इकोनॉमी बन गए हैं। और अब 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प को रोकना मुश्किल है।

    मोदी बोले- दुनिया का हमारी तरफ देखने का नजरिया बदला

    पीएम ने कहा- आज भारत ने भी बहुत बड़ा सपना दृढ़ संकल्प के साथ देखा है। वो सपना है जब आजादी के 100 साल होंगे 1947 में तो हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे। जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होने का संकल्प लेता है तो दुनिया हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने को मजबूर हो जाती है।

    पीएम मोदी बोले- दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला

    लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बहुत बड़ा सपना दृढ़ संकल्प के साथ देखा है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य सामने है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित भारत बनने का संकल्प लेता है, तो दुनिया को भारत की ओर देखने का अपना नजरिया बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

    देश अब छोटे सपनों से आगे बढ़ेगा

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी देश तभी महान बनता है, जब वह अपने सपनों को हासिल करने के लिए संकल्प और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अब छोटे सपनों के सहारे आगे बढ़ने वाला देश नहीं है। बड़े सपने देश की सोच का विस्तार करते हैं और लोगों को बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने देशवासियों से अपने संकल्पों को मजबूत रखने का आह्वान किया।

    स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

    प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी समेत उन सभी महान सेनानियों को याद किया, जिनके त्याग और संघर्ष के कारण देश को स्वतंत्रता मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता का यह पर्व हमें उन वीरों के बलिदान और उनके आदर्शों को याद करने का अवसर देता है।

    हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा का संदेश

    प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ है। उन्होंने कहा कि देशवासी उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। तिरंगे को उन्होंने राष्ट्रीय गौरव, एकता और देश की आकांक्षाओं का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री के संबोधन में देशभक्ति के साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दे रहा है।

    Adst
    Chandan Das

    Chandan Das

    Writer & Blogger

    All Posts
    पिछले पोस्ट
    अगला पोस्ट

    ताज़ा खबरे

    • All Posts
    • FIFA World Cup 2026
    • Thetarget365
    • अंतरराष्ट्रीय
    • अन्य
    • अपराध
    • कारोबार
    • कृषि
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • टेक
    • ट्रेंड
    • ताज़ा खबर
    • धर्म
    • पशु-पक्षी
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विचार/लेख
    • शिक्षा और नौकरी
    • साहित्य/मीडिया
    • सेहत-फिटनेस

    © 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

    Contacts

    Call Us At – +91-:9406130006
    WhatsApp – +91 62665 68872
    Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
    Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.