प्रतापपुर @thetarget365 अचीवर्स इंटरनेशनल स्कूल प्रतापपुर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य लाल संतोष सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए देश के स्वतंत्रता एवं तिरंगे की सम्मान में सदैव तन मन से तत्पर रहने का आह्वान किया। स्कूली छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आदित्य वर्मा एवं श्रेया सिंह ने अंग्रेजी और हिंदी में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। वेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के लिए कक्षा आठवीं के छात्र समर्थ नायडू एवं कक्षा 11वीं के छात्र लक्की सोनी को मेडल एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका जानेब खातून तथा रोशनी राणा को मुख्य अतिथि ने स्कूल की ओर से मेडल एवं प्रशस्तिपत्र पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदीप गोयल, राजीव मिश्रा, गरीब राम गोयल, वीरेंद्र पांडेय, परमानंद सिंह, विकास गुप्ता, विवेक प्रजापति, सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, स्कूली बच्चे व स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
CM Yogi Cooch Behar Rally : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को…
Swarang Kids Academy : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर अनुशासन और निष्ठा को लेकर चर्चाएं…
Women Reservation Controversy : भारतीय राजनीति के गलियारों में इन दिनों 'महिला आरक्षण संशोधन बिल'…
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार (18…
Delimitation Controversy : महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के बाद देश का राजनीतिक…
This website uses cookies.