IND vs NZ 1st T20: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ा रन चेज किया

न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाकर भारत के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा, लेकिन टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक के बाद लगातार विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया। फिर नमन धीर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। जानिए मैच की पूरी कहानी।

IND vs NZ 1st T20:  भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में चार विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 20.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।

ads

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती 5.5 ओवर में 93 रन जोड़कर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। संजू ने केवल 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 29 रन की तेज पारी खेली, लेकिन माइकल ब्रेसवेल ने उनकी साझेदारी तोड़ दी। इसके बाद सैमसन मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Adst

लगातार विकेट गिरने से भारत की बढ़ी मुश्किलें

संजू के आउट होने के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई। तिलक वर्मा 11 गेंदों में छह रन बनाकर लौटे, जबकि ईशान किशन केवल एक रन बना सके। भारत ने महज 29 रन के भीतर चार विकेट गंवा दिए। ऐसे समय में अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 45 रन जोड़कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अक्षर ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने उनकी पारी समाप्त कर दी।

श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने दिलाई जीत

अक्षर के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने समझदारी से बल्लेबाजी की। 17वें ओवर में दोनों ने 19 रन बटोरे। हालांकि, श्रेयस 42 रन बनाकर 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। नमन धीर ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन ने मचाया धमाल

इससे पहले न्यूजीलैंड ने फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स की आक्रामक बल्लेबाजी से चार विकेट पर 225 रन बनाए। एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोके। टिम सीफर्ट ने 24 और बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ने अंतिम पांच ओवरों में 67 रन जोड़े।

Adst

भारतीय गेंदबाजी रही महंगी

जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बीच भारतीय गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे। भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 49 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया, जबकि अक्षर पटेल ने 51 रन खर्च किए। इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में बढ़त बना ली।

Read More  : Star Automobiles : अंबिकापुर में वाहन बुकिंग के नाम पर 3 ग्राहकों से करीब 3 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, सेल्स मैनेजर पर केस दर्ज

Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst