IND vs BAN: अभिषेक शर्मा का धमाका, बांग्लादेश के खिलाफ 25 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक

IND vs BAN: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार शुरुआत की। पहले पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने वाले युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की कमर तोड़ दी। उन्होंने महज़ 25 गेंदों में अर्धशतक ठोककर साबित कर दिया कि उनका बल्ला रुकने वाला नहीं है।

ads

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाज़ी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। शुरुआत में थोड़े संभलकर खेलने वाले अभिषेक ने जैसे ही लय पकड़ी, गेंदबाज़ों की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स लगाए और बांग्लादेशी गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया।

ads

अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए और 37 गेंदों में 75 रन बनाकर रनआउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा, जो उनकी आक्रामक मानसिकता और बेहतरीन टाइमिंग का सबूत है। पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से सनसनी मचा दी है।

 शुभमन गिल ने दी ठोस शुरुआत

अभिषेक का साथ निभाते हुए शुभमन गिल ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की। उन्होंने 19 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। गिल आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए, लेकिन रिशाद हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह तंजीम हसन साकिब को कैच दे बैठे। हालांकि, उनके योगदान ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद की।

शिवम दुबे का फ्लॉप शो

गिल के आउट होने के बाद उम्मीद थी कि तिलक वर्मा या संजू सैमसन बल्लेबाज़ी के लिए आएंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने शिवम दुबे को प्रमोट किया। हालांकि, यह फैसला काम नहीं आया क्योंकि दुबे केवल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें भी रिशाद हुसैन ने ही आउट किया। दुबे इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे, जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ गया।

मैच की स्थिति पर नजर

भारत की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, लेकिन मिडिल ऑर्डर में लचीलापन बनाए रखना अभी भी चुनौती है। अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है, खासकर जब वह शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी गेंदबाज़ों पर हावी हो जाते हैं।अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह भारतीय टीम के भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के भी मजबूत स्तंभ बनते जा रहे हैं। एशिया कप 2025 में उनकी इस फॉर्म से भारत को नॉकआउट स्टेज में काफी फायदा मिल सकता है। अब देखना यह है कि बाकी बल्लेबाज़ इस मजबूत शुरुआत को कितनी अच्छी तरह भुना पाते हैं।

Read More  :CDS Gen Anil Chauhan: CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा, अब 30 मई 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.