Global Whisky Awards: भारतीय व्हिस्की की धाक, इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर चमके देसी ब्रांड

Global Whisky Awards: भारतीय व्हिस्की इंडस्ट्री ने एक बार फिर दुनिया के मंच पर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। देवन्स मॉडर्न ब्रुअरीज की दो प्रीमियम सिंगल माल्ट व्हिस्की – अम्बरा और मंशा, ने हाल ही में दुनिया की दो सबसे प्रतिष्ठित स्पिरिट्स प्रतियोगिताओं में बड़े पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है।

ads

मंशा बनी ‘इंटरनेशनल व्हिस्की ऑफ द ईयर 2025’

जर्मनी में आयोजित हुई मेनिंगर इंटरनेशनल स्पिरिट्स अवार्ड्स (ISW) में, मंशा ने “इंटरनेशनल व्हिस्की ऑफ द ईयर 2025” और “ग्रैंड गोल्ड” का खिताब अपने नाम किया। यह अवॉर्ड विश्व स्तर पर बेहतरीन टेस्ट और क्वालिटी के लिए दिया जाता है, और भारतीय व्हिस्की के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ads

मंशा को जम्मू की हिमालयी वादियों में डिस्टिल किया जाता है, और यह अपने गहरे धुएं वाले (peaty) स्वाद के लिए जानी जाती है। विश्वप्रसिद्ध व्हिस्की समीक्षक जिम मरे ने भी मंशा की तारीफ करते हुए इसे “धुएं की परतों में छिपी एक जटिल कृति” कहा है।

अम्बरा ने अमेरिका में जीते दो बड़े खिताब

वहीं, अम्बरा ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित हुई इंटरनेशनल व्हिस्की कॉम्पिटिशन (IWC) 2025 में दो अहम पुरस्कार जीते:

बेस्ट सिंगल माल्ट इंडियन व्हिस्की

बेस्ट इंडियन व्हिस्की

अम्बरा एक नॉन-पीटेड सिंगल माल्ट है जिसे अमेरिकन एक्स-बोरबॉन पीपों में परिपक्व किया जाता है। इसमें शहद, सूखे खुबानी, कारमेल और गहरी अंबर जैसी चमक के नोट पाए जाते हैं। जिम मरे ने इसे “माल्ट प्रेमियों का सपना” और “दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कॉटिश माल्ट के समकक्ष” बताया है।

15 पैरामीटर पर होती है रेटिंग

IWC में दुनियाभर की व्हिस्की को ब्लेंडिंग, डिस्टिलिंग और टेस्टिंग के 15 अलग-अलग मापदंडों पर आंका जाता है। इस साल की प्रतियोगिता में ताइवान की कावलन डिस्टिलरी को भी ‘व्हिस्की ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला।

भारतीय ब्रांड्स का वैश्विक प्रभुत्व

इन पुरस्कारों ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जलवायु, उच्च गुणवत्ता वाले इंग्रेडिएंट्स और अभिनव डिस्टिलिंग तकनीकें, अब ग्लोबल व्हिस्की मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि “ज्ञानचंद अम्बरा और मंशा, भारतीय व्हिस्की के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।”

भारत के लिए एक और बड़ी जीत

इस महीने की शुरुआत में, हिम्मालेह स्पिरिट्स के कोल्ड-ब्रू कॉफी लिकर ‘बंदरफुल’ ने भी अमेरिका में 2025 यूएसए स्पिरिट्स रेटिंग्स में गोल्ड मेडल जीतकर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लिकर बनने का गौरव प्राप्त किया।

देवन्स मॉडर्न ब्रुअरीज की मंशा और अम्बरा की ये ऐतिहासिक उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि भारत अब केवल व्हिस्की का उपभोक्ता नहीं, बल्कि ग्लोबल स्पिरिट्स मार्केट में एक मजबूत खिलाड़ी बन चुका है। आने वाले समय में भारतीय व्हिस्की ब्रांड्स का नाम विश्व मंच पर और भी ऊंचाइयों तक जाएगा।

Read More  : रक्तदान महा अभियान : अंबिकापुर में 115 ने कराया पंजीयन, 80 यूनिट रक्त संग्रहित

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.