Asia Cup Politics: एशिया कप जीत से ज्यादा चर्चा भारत की ट्रॉफी ठुकराने की, शुरू हुई सियासी बहस

Asia Cup Politics:  एशिया कप 2025 में भारत की शानदार जीत से ज्यादा सुर्खियों में वो हाई वोल्टेज ड्रामा है, जो मैच खत्म होने के बाद हुआ। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी तो जीत ली, लेकिन पाकिस्तान के मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। यही फैसला अब देश में राजनीतिक तूफान की वजह बन गया है। टीम इंडिया ने क्यों ठुकराई ट्रॉफी? मैच के बाद जब ट्रॉफी देने का समय आया, तो भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी के पास जाने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रॉफी किसी और अधिकारी ने भारतीय कप्तान को सौंपी। इस पर BCCI ने सफाई दी कि भारतीय खिलाड़ी उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकते, जिसने भारत के खिलाफ युद्ध जैसे बयान दिए हों। यह निर्णय एक राष्ट्रवादी भावना के तहत लिया गया कदम बताया गया। Just 15 days ago, at the start of the series, they were shaking hands and smiling for photos with Pakistan’s minister Mohsin Naqvi.And now? Full-on nationalist drama for the cameras!If patriotism was truly in your blood, you wouldn’t have even stepped on the field with… pic.twitter.com/jX81sfdMx2 — Sanjay Raut (@rautsanjay61) September 29, 2025 विरोध में उठे राजनीतिक सुर इस घटनाक्रम की आलोचना भी शुरू हो गई है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,“सिर्फ़ 15 दिन पहले, जब टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी, खिलाड़ी मोहसिन नकवी से हाथ मिला रहे थे, मुस्कुरा रहे थे। अब अचानक कैमरे के सामने राष्ट्रवादी ड्रामा क्यों?”उन्होंने आरोप लगाया कि यदि देशभक्ति खून में होती, तो भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ मैदान पर भी ना उतरती। उनके मुताबिक, ये शुद्ध स्क्रिप्टेड नाटक है। The two-penny AAP MLA, clown of Arvind Kejriwal, had the audacity to challenge Team India’s captain to donate his match fee to the Armed Forces in support of the Pahalgam terror attack victims. Our captain responded in style. pic.twitter.com/Q1ZegAN4JP — Amit Malviya (@amitmalviya) September 29, 2025 “नई स्क्रिप्ट” का आरोप AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी इसी तरह का वीडियो शेयर किया और कहा,“जब सीरीज शुरू हुई, तब सब ठीक था, लेकिन भारत में विरोध होने पर खिलाड़ियों को नई स्क्रिप्ट दे दी गई ताकि प्रोपेगेंडा चलाया जा सके।”उन्होंने सवाल उठाया कि क्या खिलाड़ियों को राजनीति में घसीटा जा रहा है और क्या ये सब जनता को प्रभावित करने के लिए किया गया नाटकीय प्रदर्शन है। BJP का पलटवार बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीया ने आप नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि“देश की सेना के लिए मैच फीस दान देने वाले खिलाड़ी पर सवाल उठाना शर्मनाक है।”उन्होंने सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे भारतीय सशस्त्र बलों को मैच फीस दान देने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर अमित मालवीया ने AAP नेताओं पर देशविरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। क्या खेल में राजनीति घुस गई? भारत की जीत के जश्न के बीच अब यह सवाल बड़ा हो गया है कि क्या क्रिकेट जैसे खेल में भी राजनीतिक स्क्रिप्ट लिखी जा रही है? या फिर खिलाड़ियों ने सचमुच अपनी राष्ट्रभक्ति दिखाने के लिए यह कदम उठाया?भले ही भारत ने एशिया कप जीत लिया हो, लेकिन फाइनल के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार करने की घटना ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक नाटक करार दे रहे हैं। अब देखना यह है कि यह मुद्दा मैदान से बाहर क्या मोड़ लेता है। Read More  : Rahul Gandhi Death Threat: केरल में BJP नेता प्रिंटु महादेवन पर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

Asia Cup Politics:  एशिया कप 2025 में भारत की शानदार जीत से ज्यादा सुर्खियों में वो हाई वोल्टेज ड्रामा है, जो मैच खत्म होने के बाद हुआ। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी तो जीत ली, लेकिन पाकिस्तान के मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। यही फैसला अब देश में राजनीतिक तूफान की वजह बन गया है।

ads
Adst

टीम इंडिया ने क्यों ठुकराई ट्रॉफी?

मैच के बाद जब ट्रॉफी देने का समय आया, तो भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी के पास जाने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रॉफी किसी और अधिकारी ने भारतीय कप्तान को सौंपी। इस पर BCCI ने सफाई दी कि भारतीय खिलाड़ी उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकते, जिसने भारत के खिलाफ युद्ध जैसे बयान दिए हों। यह निर्णय एक राष्ट्रवादी भावना के तहत लिया गया कदम बताया गया।

Adst

विरोध में उठे राजनीतिक सुर

इस घटनाक्रम की आलोचना भी शुरू हो गई है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,“सिर्फ़ 15 दिन पहले, जब टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी, खिलाड़ी मोहसिन नकवी से हाथ मिला रहे थे, मुस्कुरा रहे थे। अब अचानक कैमरे के सामने राष्ट्रवादी ड्रामा क्यों?”उन्होंने आरोप लगाया कि यदि देशभक्ति खून में होती, तो भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ मैदान पर भी ना उतरती। उनके मुताबिक, ये शुद्ध स्क्रिप्टेड नाटक है।

Adst

“नई स्क्रिप्ट” का आरोप

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी इसी तरह का वीडियो शेयर किया और कहा,“जब सीरीज शुरू हुई, तब सब ठीक था, लेकिन भारत में विरोध होने पर खिलाड़ियों को नई स्क्रिप्ट दे दी गई ताकि प्रोपेगेंडा चलाया जा सके।”उन्होंने सवाल उठाया कि क्या खिलाड़ियों को राजनीति में घसीटा जा रहा है और क्या ये सब जनता को प्रभावित करने के लिए किया गया नाटकीय प्रदर्शन है।

BJP का पलटवार

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीया ने आप नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि“देश की सेना के लिए मैच फीस दान देने वाले खिलाड़ी पर सवाल उठाना शर्मनाक है।”उन्होंने सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे भारतीय सशस्त्र बलों को मैच फीस दान देने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर अमित मालवीया ने AAP नेताओं पर देशविरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।

क्या खेल में राजनीति घुस गई?

भारत की जीत के जश्न के बीच अब यह सवाल बड़ा हो गया है कि क्या क्रिकेट जैसे खेल में भी राजनीतिक स्क्रिप्ट लिखी जा रही है? या फिर खिलाड़ियों ने सचमुच अपनी राष्ट्रभक्ति दिखाने के लिए यह कदम उठाया?भले ही भारत ने एशिया कप जीत लिया हो, लेकिन फाइनल के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार करने की घटना ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक नाटक करार दे रहे हैं। अब देखना यह है कि यह मुद्दा मैदान से बाहर क्या मोड़ लेता है।

Read More  : Rahul Gandhi Death Threat: केरल में BJP नेता प्रिंटु महादेवन पर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst