Transgender Poisoning: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक हैरान कर देने वाली और दुखद घटना सामने आई है। नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे आपसी विवाद के चलते, एक गुट के करीब 24 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। इस सामूहिक घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जहर पीने वाले सभी 24 प्रभावित किन्नरों को एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि किन्नरों ने फिनायल जैसा कोई जहरीला पदार्थ पीया है। हालांकि, उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस ने बताया कि सभी प्रभावितों का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है। सीएमएचओ (CMHO) को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है और मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
सामूहिक रूप से जहर पीने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह कदम किन्नरों के गुटों के बीच चल रहे लंबे और गहरे आपसी विवाद का नतीजा हो सकता है।
बता दें कि यह विवाद कुछ समय पहले भी सुर्खियों में आया था, जब इस मामले में दो मीडियाकर्मियों द्वारा एक किन्नर के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा था। किन्नरों के इस विवाद की जांच के लिए पूर्व में एसआईटी (SIT) भी गठित की गई थी, लेकिन एक बड़े अधिकारी का ट्रांसफर होते ही जांच धीमी पड़ गई थी।
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। एमवाय अस्पताल में एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार, सीएमएचओ डॉ. हासानी और अस्पताल के डॉक्टर उपचार में लगे हुए हैं।
डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि सभी 24 प्रभावित किन्नरों की तबीयत ठीक होने के बाद उनके स्टेटमेंट (बयान) लिए जाएंगे। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उन्होंने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया और कौन सा जहरीला पेय पदार्थ पिया था। मामले की गहन जांच जारी है।
Read More : US Shutdown Layoffs: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट का झटका! शटडाउन में 4000 कर्मचारियों की छंटनी पर रोक
LA Mayor Election : अमेरिका की राजनीति में इन दिनों एक और भारतीय नाम तेजी…
UP Peon Relatives : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी…
West Bengal Results : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता…
Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है…
Safdarjung Judge Suicide : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग से एक बेहद चौंकाने…
Chhattisgarh Census 2027 : छत्तीसगढ़ के विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक नया…
This website uses cookies.