Oplus_0
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले में मंत्री के रिश्तेदार का शराब पीकर धौंस जमाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। खास बात ये की हाई प्रोफाइल इस मामले में जहां हंगामा मचाने वाले युवक पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही तो वही दूसरी तरफ हंगामा मचाने वाले युवक को रोकने वाले प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। नशे में धुत्त युवक अपने आप को महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ लक्ष्मी राजवाड़े का जेठ बता रहा था।
मामला 25 अगस्त की रात 9 बजे अंबिकापुर न्यू बस स्टैंड का है। बस स्टैंड में रात करीब 9 बजे दो युवक एक गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। ऐसे में इसकी शिकायत बस स्टैंड के लोगो ने पुलिस को कर दी। मौके पर पहुंच जब पुलिसकर्मियों ने शराब पी रहे लोगो को ऐसा करने से मना किया और गाड़ी हटाने को कहा तो दोनों युवक पुलिस से ही उलझ गए। उनमें से एक युवक राजू राजवाड़े खुद को महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जेठ बता पुलिस वालों को धमकाने लगा। इतना ही नहीं नशे में धुत्त राजू राजवाड़े ने एक पुलिस कर्मी से बदसलूकी भी की। ऐसे में जब पुलिस ने दोनों युवको को पुलिस चौकी लाकर पूछताछ करने की कोशिश की तो उन्होंने यहां भी जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने नशे में धुत्त दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय भेज मुलाहिजा भी कराया।
प्रधान आरक्षक ने अभद्रता की शिकायत की और वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे ही कर दिया लाइन अटैच
इस मामले में प्रधान आरक्षक देव नारायण नेताम ने अपने साथ हुए अभद्रता की लिखित शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। लेकिन अधिकारियों ने मामले में शराबी युवक पर तो कोई कार्रवाई नहीं की परन्तु प्रधान आरक्षक नेताम को लाइन हाजिर जरूर कर दिया। प्रधान आरक्षक नेताम की लिखित शिकायत पर मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
कांग्रेस ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी, आपका देवर सरकारी दारू पीकर सड़क में तमाशा मचा रहा है। आपसे बात करना चाहता है, ताकि आप मामला रफा-दफा कर दें… बात कर लीजिए मैडम और आपके रिश्तेदारों को काबू में रखें, आम जनता परेशान होती है।
जो गलत करेगा उसे उसका परिणाम मिलेगा, फिर चाहे वो उनके परिवार का ही क्यों न हो- लक्ष्मी राजवाड़े
इधर इस मामले में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कही। उनका कहना है कि जो गलत करेगा उसे उसका परिणाम मिलेगा फिर चाहे वो उनके परिवार का ही क्यों न हो।
Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…
Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…
Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…
BRICS Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…
NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…
Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…
This website uses cookies.