India US trade deal: भारत-अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार की राह साफ? पीयूष गोयल जा सकते हैं वॉशिंगटन

India US trade deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटके व्यापार समझौते पर अब बर्फ पिघलती दिख रही है। ट्रंप प्रशासन के टैरिफ नीतियों के बाद रिश्तों में आई तल्खी अब दोस्ताना वार्ताओं में बदलती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जल्द ही वॉशिंगटन दौरे पर जा सकते हैं, जहां दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने की संभावना है।

ads

ट्रंप के टैरिफ और भारत की सख्ती

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत समेत कई देशों पर जवाबी टैरिफ (Reciprocal Tariffs) लगाए गए थे। भारत के साथ व्यापार समझौता न हो पाने के कारण पहले 25% और फिर रूसी तेल खरीद को लेकर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाया गया था। लेकिन भारत ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया। इसके उलट, भारत ने रूस और चीन के साथ अपने संबंध और मजबूत कर लिए।

Adst

ट्रंप को एहसास हुआ कि एशिया नीति पटरी से उतर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ‘प्रिय मित्र’ कहकर जन्मदिन की बधाई दी और रिश्ते सुधारने की पहल की। इसके बाद 16 सितंबर को एक अमेरिकी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा।

7 घंटे की बातचीत और सकारात्मक संकेत

सूत्रों की मानें तो अमेरिकी अधिकारी ब्रेंडन लिंच और वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के बीच 7 घंटे तक गहन वार्ता हुई। इसके बाद सरकार ने संकेत दिए कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इन चर्चाओं के बाद ही पीयूष गोयल के संभावित वॉशिंगटन दौरे की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान अंतिम दौर की बातचीत होगी और अगर सब कुछ सही रहा तो भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) की घोषणा हो सकती है।

कृषि, मत्स्य और डेयरी उत्पाद बना बड़ी बाधा

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में सबसे बड़ी बाधा कृषि, मछली और डेयरी उत्पादों के बाजार खोलने की अमेरिकी मांग रही है। अमेरिका चाहता है कि भारत इन क्षेत्रों को अपने बाजार के लिए खोले, लेकिन भारत अब तक इस पर राजी नहीं हुआ है। कारण साफ है—अगर यह बाज़ार खोले गए तो भारतीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटेन के साथ हुए व्यापार समझौते में भी भारत ने इन तीन क्षेत्रों को समझौते से बाहर रखा था। इससे साफ है कि भारत अपनी कृषि नीति और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।

पीयूष गोयल का संभावित अमेरिका दौरा इस ओर इशारा करता है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अब आर्थिक मोर्चे पर पटरी पर लौट रहे हैं। ट्रंप के टैरिफ कांटे को हटाकर अगर दोनों देश मुक्त व्यापार की राह पर बढ़ते हैं, तो यह वैश्विक व्यापारिक समीकरणों को भी प्रभावित करेगा।

Read More: Palestine statehood 2025: अब पुर्तगाल भी देगा फिलिस्तीन को राष्ट्र का दर्जा, पीएम लुइज ने किया ऐलान

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.