Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। राज्य के पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक विवादित बयान देकर नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया। मौर्य ने कहा कि “धर्म के ठेकेदार आज आतंकवाद के रास्ते पर चल पड़े हैं। जय श्रीराम और जय बजरंगबली का नारा अब मस्जिदों, मदरसों और ईदगाहों में तोड़फोड़ का लाइसेंस बन गया है।”
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम उन लोगों का समर्थन करते हैं जो धार्मिक नारों की आड़ में नफरत फैलाते हैं। मौर्य के अनुसार, “योगी सरकार निर्दोषों के घरों पर बुलडोजर चलाकर न्याय का मजाक बना रही है। कोर्ट की जिम्मेदारी खुद उठाकर सीएम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके शासन में मस्जिदें, मदरसे और यहां तक कि दलितों व पिछड़ों के घर भी जमींदोज किए जा रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा कि “बीजेपी संरक्षित गुंडों और अपराधियों पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। अगर कोई सीएम की बिरादरी से जुड़ा कुख्यात अपराधी है, तो उसके घर पर बुलडोजर नहीं पहुंचता।”
मौर्य ने अपने बयान में हाल ही के फतेहपुर की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “फतेहपुर में कुछ लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगाकर एक मकबरे में तोड़फोड़ की। वहां फावड़ा लेकर अराजकता मचाई गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उलटे मुस्लिम समाज के लोगों पर केस दर्ज कर दिया गया। अपराधियों को क्लीन चिट दे दी गई।”
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “मौर्य जी ने कहने को तो बौद्ध धर्म अपनाया है, लेकिन हर वक्त सनातन धर्म और भगवान राम का नाम लेकर प्रचार करते हैं। वे अपने समर्थकों को गुमराह कर रहे हैं। असल में उनका एकमात्र मकसद राजनीतिक चर्चा में बने रहना है।”
दुबे ने यह भी कहा कि “योगी सरकार कानून के शासन में विश्वास रखती है और किसी भी व्यक्ति पर धर्म या जाति के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाती। अपराधी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाता।”
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद यूपी की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल जहां मौर्य के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं, वहीं बीजेपी इसे चुनावी स्टंट बता रही है। मौर्य इससे पहले भी सनातन धर्म और हिंदू परंपराओं पर अपने विवादित बयानों को लेकर कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके इस बयान का असर प्रदेश के आगामी स्थानीय चुनावों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि मौर्य का प्रभाव ओबीसी और पिछड़ा वर्ग के वोटरों में देखा जाता है।
Stock Market Crash : भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 30 अप्रैल 2026 की…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में जहां एक…
Cyber Crime Bribery : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों…
London Terror Attack : इंग्लैंड की राजधानी लंदन एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा और आतंक…
Middle East Tension : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक…
MP Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार की रात एक रूह…
This website uses cookies.